{"_id":"67a12c7e9c445388390aacbe","slug":"angered-by-the-transfer-of-contract-employee-others-boycotted-work-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-487135-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: संविदा कर्मचारी के स्थानांतरण से नाराज अन्य ने किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: संविदा कर्मचारी के स्थानांतरण से नाराज अन्य ने किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
- कई इलाकों की बिजली समेत पेयजलापूर्ति हुई बाधित
- देर शाम स्थानांतरण स्थगित होने से कर्मचारी काम पर लौटे
:::::
संवाद न्यूज एजेंसी
बरुआसागर। संविदा बिजली कर्मचारी का अन्यत्र तबादला करने से आक्रोशित अन्य संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी। इससे सोमवार को जल संस्थान समेत तीन फीडर की बिजली आपूर्ति ठप्प होने से ग्रामीण इलाकों की आपूर्ति बाधित हो गई। साथ ही पेयजलापूर्ति भी बंद रही। देर शाम संविदा कर्मचारी का स्थानांतरण स्थगित होने से कर्मचारी काम पर लौट आए।
नगर के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर कंपनी द्वारा आउटसोर्स पर कर्मचारी तैनात हैं। कंपनी ने सोमवार को यहां संविदा पर तैनात कर्मचारी सुनील वैद्य का स्थानांतरण बरुआसागर उपकेंद्र से समथर के लिए कर दिया। इससे अन्य संविदा कर्मचारियों में रोष उत्पन्न हो गया। उन्होंने काम न करने की घोषणा कर दी। संविदा कर्मचारियों के काम न करने की वजह से जल संस्थान की टंकी समेत बस स्टैंड और बेतवा नदी वाले फीडर पर हुए विद्युत फॉल्ट ठीक नहीं हो सके। इसके कारण नगर में पेयजलापूर्ति भी नहीं हो सकी। इसके अलावा सिकरी फीडर तथा ग्रामीण फीडर भी बंद होने से 8 गांवों समेत तमाम खिरक एवं मजरों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इस संबंध में अवर अभियंता रजनीश कुमार ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अन्य स्टाफ की मांग की।
अधिशासी अभियंता रमाकांत दीक्षित के अनुसार संविदा कर्मचारी के ट्रांसफर के चलते अन्य कर्मचारियों ने काम बंद दिया था। देर शाम कंपनी ने कर्मचारी का स्थानांतरण स्थगित कर दिया। इससे बिजली कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।