फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Andhergardi: Dengue test done without kit in primary health center

अंधेरगर्दी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बगैर किट के ही कर दी डेंगू की जांच प्राथिबिना किट के कर दी डेंगू की जांच, निगेटिव रिपोर्ट भी दे दी गई बिना किट के ही कर दी डेंगू की जांच, लैब टेक्नीशियन फंसा

Sun, 16 Jul 2023 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Andhergardi: Dengue test done without kit in primary health center
बरुआसागर पीएचसी का यह कारनामा, मरीज के घर वालों ने उठाए सवाल तो दी धमकी
विज्ञापन

- सीएमओ बोले- जांच कराकर की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बरुआसागर (झांसी)। शनिवार को बरुआसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों एक बड़ा कारनामा सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर जब एक युवती पीएचसी में दिखाने पहुंची तो डॉक्टर ने पर्चे पर डेंगू और मलेरिया की जांच लिख दी। केंद्र पर ही जब जांच कराई तो लैब टेक्नीशियन ने बगैर किट के ही डेंगू की जांच कर डाली। इतना ही नहीं निगेटिव रिपोर्ट भी जारी हो गई। जब परिजनों को इस पूरे गोलमाल का पता चला तो उन्होंने चिकित्सकों से शिकायत की। इस पर वहां के स्टाफ ने इन लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। सीएमओ ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश कर दिए हैं।
बरसात के सीजन में डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। कई जगहों पर डेंगू का लार्वा भी मिल रहा है। बरुआसागर की सृष्टि (21) की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। शनिवार को वह परिजनों के साथ बरुआसागर पीएचसी में दिखाने पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डॉक्टर ने मरीज को डेंगू और मलेरिया की जांच कराने के लिए कहा। मरीज ने जांच के लिए ब्लड सैंपल दिया। केंद्र पर तैनात लैब टेक्नीशियन चंद्र प्रकाश वर्मा ने जांच की और डेंगू, मलेरिया की निगेटिव रिपोर्ट दे दी। परिजनों के मुताबिक उन्हें जानकारी हुई कि केंद्र पर डेंगू की किट है ही नहीं । इसके बावजूद रिपोर्ट दे दी गई है। इस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराते हुए सवाल उठाए। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने जांच किट देखनी चाही तो लैब टेक्नीशियन विवाद करने लगा। परिजनों का आरोप है कि कर्मचारी ने उन्हें फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि मरीज की डेंगू और मलेरिया दोनों की जांच की गई थी, लेकिन लैब टेक्नीशियन ने मरीज के परिजनों को जांच रिपोर्ट नहीं दिखाई, जो उसकी लापरवाही को दर्शाता है। कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि, लैब टेक्नीशियन चंद्र प्रकाश वर्मा का कहना है कि उन्होंने सिर्फ मलेरिया की ही जांच की थी। डेंगू की जांच किट उपलब्ध न होने के कारण उसकी रिपोर्ट गलती से जारी हो गई। मरीज के साथ किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई है। अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन..
अगर लैब टेक्नीशियन द्वारा किट न होने के बावजूद डेंगू की फर्जी रिपोर्ट जारी की गई है, तो इस मामले की जांच कराई जाएगी। कर्मचारी दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - डॉ. सुधाकर पांडेय, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed