फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   anarchy will not tolerated

अब अराजकता सहन नहीं करेंगे: ह्रदयनारायण

Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
anarchy will not tolerated
प्रशासन - फोटो : amar ujala
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित ने कहा कि देश के इतिहास बोध पर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं। अब ग्रह और नक्षत्र बदल गए हैं, इसलिए यदि कोई तर्क के साथ बहस करेगा, तो उसका स्वागत है। अराजकता के साथ आएगा, तो सहन नहीं किया जाएगा। अगर यह असहिष्णुवाद है, तो मुझे परेशानी नहीं है।
विज्ञापन



विधानसभा अध्यक्ष ने जहां गुदगुदाने वाले संस्मरण सुनाए, वहीं देश की अखंडता को क्षति पहुंचाने वालों को आगाह किया। कहा कि इतिहास में 1857 अहम स्थान रखता है, जो कि आगे तक स्मरणीय है। जिस कौम, सभ्यता, संस्कृति के पास परिपूर्ण इतिहास नहीं होता, वह राष्ट्र उन्नति नहीं कर सकता है। बोले कि यूरोप के विद्वानों ने भारत को कभी राष्ट्र नहीं माना। भारत पर आरोप लगाते हैं कि यहां इतिहास संजोया नहीं जाता। बल्कि, पुराणों से काम चलाते हैं और पुराणों में इतिहास नहीं है। उदाहरण देते हुए कहा कि पॉजीटर ने माना है कि पुराणों में इतिहास है। वीरांगना लक्ष्मीबाई पर बोले कि जब उदास बैठे होते हैं, तो रानी से खुद को जोड़ने पर पराक्रम आ जाता है। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि वीरांगना के गीत सुनाते नहीं, जगाते हैं। उत्तर प्रदेश बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा ने बुंदेली गीत से अतिथियों का स्वागत किया। मेयर किरण वर्मा ने कहा कि रानी ने ही नारी शक्ति की स्थापना की थी।
विज्ञापन



कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने कहा कि आज इतिहास बोध दूषित हो गया है। समाज में भारतीय संस्कृति को ले जाने का प्रयास विश्वविद्यालय करेंगे। विधायक सिद्धार्थनगर ने कहा कि ऐसी अवधारणा थी कि हममें अन्याय के प्रति प्रतिकार की शक्ति नहीं है। 1857 के युद्ध ने इस अवधारणा को तोड़ दिया। कवि पन्नालाल असर ने बुंदेली गीत प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदीन शर्मा, सत्यदेव तिवारी और किशनलाल खन्ना को शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा विधायक बिहारी लाल आर्य, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मूलचंद्र निरंजन, गौरी शंकर वर्मा, रामरतन कुशवाहा, कुलसचिव वीएन सिंह, आचार्य हरिओम पाठक, बिशप पीटर परापुलिल, ज्ञानी महेंद्र सिंह, प्रो. रोचना श्रीवास्तव, प्रो. सुनील काबिया, इंजी. राहुल शुक्ला, डॉ. बाबूलाल तिवारी, डॉ. यशोधरा शर्मा, डॉ. प्रतीक अग्रवाल मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ह्रदयनारायण का सम्मान
बुंदेलखंड स्ववित्त पोषित कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण द्विवेदी के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्रबंधकों ने विधानसभा अध्यक्ष ह्रदयनारायण दीक्षित का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed