फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   amount deposited was embezzled in Prathama P Gramin Bank branch in Lalitpur

बैंक में लाखों का गबन: अधिकारी व कर्मचारी ने गायब कर दिये लोगों के रुपये, बंद खातों को चालू कर निकाली धनराशि

Sun, 08 Dec 2024 08:19 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 08 Dec 2024 08:19 PM IST
सार

प्रथमा पी ग्रामीण बैंक शाखा बिरधा के अधिकारी व कर्मचारी ने आपस में सांठगांठ करके एकराय होकर बैंक में जमा धनराशि का गबन किया। गैर कानूनी तरीके से बैंक के कई निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर उनमें जमा धनराशि को अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया। 

विज्ञापन
amount deposited was embezzled in Prathama P Gramin Bank branch in Lalitpur
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बिरधा में करीब 27.12 लाख रुपये का गबन करने का मामला सामना आया है। निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर उक्त धनराशि को निकाला गया। बैंक प्रबंधक की तहरीर पर बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, बैंक में लाखों रुपये का गबन होने का मामला सामने आने के बाद जनपद में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


जनपद झांसी के नारायण बाग रोड निवासी आकाशदीप वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह कस्बा बिरधा में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। प्रथमा पी ग्रामीण बैंक शाखा बिरधा के अधिकारी व कर्मचारी ने आपस में सांठगांठ करके एकराय होकर बैंक में जमा धनराशि का गबन किया। शाखा बिरधा ब्लॉक के निष्क्रिय खातों में जमा धनराशि को बैंक के निर्धारित नियम व प्रक्रियाओं के विपरीत अविधिक एवं गैर कानूनी तरीके से बैंक के कई निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर उनमें जमा धनराशि को अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद एटीएम के जरिए उक्त धनराशि को खातों से निकाल लिया। यह गबन रामनारायण शुक्ला पुत्र विश्वनाथ सेवानिवृत्त अधिकारी निवासी न्यू शुलिस्ता कॉलोनी चिनहट लखनऊ ने किया।
विज्ञापन


इसमें दीपचंद्र पुत्र फुलू निवासी पिपरिया डोंगरा, संतोष पुत्र गणेश अहिरवार निवासी ग्राम बेटना, पल्लवी पत्नी रामपाल कुशवाहा निवासी ग्राम डोंगराकलां, सखी पत्नी दिनेश अहिरवार निवासी ग्राम चीमना इस सुनियोजित साजिश में शामिल रहे। आरोपियों ने निष्क्रिय खातों को सक्रिय कर विभिन्न खातों में उक्त धनराशि को ट्रांसफर करके नकद व एटीएम के माध्यम से निकासी करके बैंक को 27,12,355 रुपये का नुकसान पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तहरीर में बैंक प्रबंधक ने यह भी बताया कि इसके अलावा अन्य अनियमिताएं भविष्य में बैंक के ग्राहकों की शिकायतों पर निर्भर है। बैंक के अधिकारी व बाहरी लोगों की बजह से बैंक की छबि धूमिल हुई है और बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की तहरीर पर सभी पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बैंक अधिकारी रामनारायण शुक्ला जनपद में सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बिरधा में करीब तीन वर्ष तक कार्यरत रहा। एक वर्ष पूर्व वह सेवानिवृत्त हुआ था।

तीन चरणों में की गई धोखाधड़ी
-
खातों को खाता धारक से बिना प्रार्थना पत्र प्राप्त किए, बिना केवाईसी लिए, बिना हस्ताक्षर मिलान किए उन खातों को सक्रिय किया गया।
- खातों को सक्रिय करने के बाद उनमें जमा धनराशि को विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया गया।
- विभिन्न खातों में धनराशि ट्रांसफर होने के बाद नकद व एटीएम के माध्यम से रुपयों की निकासी कर बैंक को 2712355 रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।


बैंक द्वारा गठित की गई जांच में खुला मामला
सर्व यूपी ग्रामीण बैंक बिरधा में रुपया गड़बड़ी होने की जानकारी मिलने पर बैंक के उच्चाधिकारियों द्वारा जांच करने के लिए टीम गठित की गई थी। उक्त टीम ने पूरे अभिलेखों को खंगाला और निष्क्रिय और सक्रिय खातों के बारे में गहनता से जांच पड़ताल की थी। जिसके बाद बैंक में निष्क्रिय खातों को सक्रिय करके 27.12 लाख रुपये के बैंक में गबन होने का पता चला था। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने गबन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया अभय नारायण राय बैंक में रुपयों का हेरफेर करने को लेकर बैंक प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed