फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   chhath puja 2018 begins

भगवान सूर्य की उपासना का 4 दिवसीय महापर्व छठ शुरू, आज से 3 दिन निर्जल व्रत

Mon, 12 Nov 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Updated Mon, 12 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
chhath puja 2018 begins

भगवान सूर्य की उपासना का 4 दिवसीय महापर्व छठ रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। महानगर में बिहार व पूर्वांचल वासियों ने छठ माता के भजन गाये। सोमवार से निर्जला व्रत शुरू हो जाएंगे, जो 14 नवंबर को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने व पूजा के बाद खुलेंगे।

विज्ञापन


छठ पूजा बिहार और पूर्वांचल के लोगों का मुख्य पर्व है। इसके लिए आईटीआई क्षेत्र, सूती मिल, पंचकुइयां मंदिर के समीप गोशाला, खाती बाबा प्रेमनगर और बड़ा गांव गेट बाहर आदि इलाकों में रह रहे बिहार व पूर्वांचल के परिवारों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए अस्थाई जल कुंडों को दुरस्त कर लिया है।
विज्ञापन


बिहार-पूर्वांचल सांस्कृतिक कुटुंब के संयोजक शैलेश राय ने बताया कि आईटीआई क्षेत्र स्थित नरसिंह मंदिर के परिसर में छठ मैया की प्रतिमा बनायी गयी है। पर्व के प्रथम दिन रविवार को सभी ने पूजन शुरू किया। सूर्य के उदय होने से पूर्व घरों को पवित्र किया गया और नए चूल्हे पर पीतल-मिट्टी के बर्तन पर चने की दाल, चावल, लौकी बनायी। सोमवार से तीन दिवसीय निर्जल व्रत शुरू होगा। व्रत दौरान 13 नवंबर की शाम को अस्त होते और 14 नवंबर को उदय होते सूर्य को सभी श्रद्धालु अर्घ्य देंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन का निर्जल व्रत आज से

छठ पूजा में खरना सोमवार को होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन निर्जल व्रत रखेंगे। गुड़ की खीर व अन्य पूजा सामग्री छठ माता को अर्पित करेंगे। वहीं सूर्य को पहला अर्घ्य 13 नवंबर को दिया जाएगा। व्रतधारी श्रद्धालु शाम को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे और रात में भजन गायन कर जागरण करेंगे। 14 नवंबर की सुबह चार बजे सभी श्रद्धालु जलाशयों पर जाकर डलियों व सूप में पूजन सामग्री, मौसमी सब्जियां, फल रखकर जल में खडे़ होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। मंगल गीत गाये जाएंगे और प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद व्रत खोला जाएगा।

यह हैं मान्यताएं
छठ माता व भगवान सूर्य की पूजा उपासना रोगों से मुक्ति पाने तथा संतान की सुख समृद्धि के लिए की जाती है। पूजा अवसर पर कई लोग, जिनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं कोसी भरते हुए पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को त्रेता युग में सीता जी ने, द्वापर युग में द्रोपदी, कर्ण और भीष्म पितामह ने किया था। सूर्य संहिता में वर्णित है कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी, षष्ठी, सप्तमी को छठ व्रत रखा जाता है।

यह बनता है प्रसाद में
चार दिवसीय छठ व्रत पूजा अवसर पर लौकी और चावल का प्रसाद बनता है। इसके अलावा आटा और गुड़ से बना ठेकुआ, गुड अथवा गन्ने के रस की मिठास से भरी खीर बनती है। पूजा में मौसमी सब्जी, फल आदि भी अर्पण किया जाता है।  

एक हजार से अधिक लोग हैं बिहार व पूर्वांचल के
झांसी में बिहार और पूर्वांचल के एक हजार से अधिक लोग रहते हैं। जो पांच दशक पहले बसे थे। बिहार पूर्वांचल सांस्कृतिक कुटुंब के सदस्य रामबाबू यादव, हरनारायण यादव, सुदर्शन यादव ने बताया कि इनमें कई लोग सरकारी व प्राइवेट नौकरियों के अलावा व्यापार करते हैं। इनके अनुसार छठ पूजन में जरूरतमंद को नि:शुल्क पूजन सामग्री प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed