फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   American tourists said Queen land is very beautiful

अमेरिकी पर्यटक बोले, बेहद खूबसूरत है रानी की धरती, एक बार फिर आएंगे

Thu, 21 Nov 2019 08:56 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 21 Nov 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
American tourists said Queen land is very beautiful
रानी लक्ष्मीबाई - फोटो : SELF
विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत इन दिनों राजकीय संग्रहालय में स्मारकों की चित्र प्रदर्शनी लगी हुई है, जिसे देखने के लिए बृहस्पतिवार को अमेरिका के सैलानी आए।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से हुई खास बातचीत में सैलानियों ने कहा कि चित्रों में नजर आ रहे स्मारक और यह धरती बेहद खूबसूरत है। उन्होंने कहा कि वह बुंदेलखंड में एक बार फिर आएंगे।
विज्ञापन


राज्य पुरातत्व विभाग, इंटैक और राजकीय संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में बुंदेलखंड के प्राचीन स्मारकों के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है। बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने भी पुरा स्मारकों के चित्र प्रदर्शनी में लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें देखने के लिए अमेरिका के 13 सदस्यीय दल आए और चित्रों के माध्यम से बुंदेलखंड की वास्तु कला और नक्कासी को देखा। उन्हें ललितपुर देवगढ़ के बौद्ध गुफाओं में मौजूद भगवान बुद्ध की मूर्तियां, चंदेल कालीन मंदिर, देवगढ़ में मान स्तंभ, योगिनी के मंदिर, ओरछा के मंदिरों ने खासा प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed