फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ambabay and Babina team win match

अंबावाय और बबीना की टीमों ने जीते क्रिकेट मैच

Wed, 10 Feb 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ambabay and Babina team win match
झांसी/बबीना। नया सवेरा संस्था की ओर से आयोजित बबीना प्रीमियर लीग (बीपीएल) प्रतियोगिता में मंगलवार को बबीना स्थित न्यू दशहरा मैदान पर दो मैच खेले गए। पहला मैच में अंबावाय ने सात विकेट से मैच जीता। वहीं दूसरे मैच में बबीना की टीम ने पांच विकेट से मैच में जीत दर्ज की। धीरज और विजय को मैन ऑफ मैच चुना गया।
विज्ञापन

पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चिरगांव की टीम ने नौ विकेट खोकर 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबावाय की टीम ने 13.1 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर सात विकेट से मैच जीत लिया। जिसमें सुशील ने 24 और ऋषभ चड्डा ने सर्वाधिक 23 रन बनाए।
विज्ञापन

जबकि दूसरे मैच में बबीना के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सदर की टीम ने आठ विकेट पर 127 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें मोहित वाल्मीकि ने 63 और प्रभात टंडन ने 27 रन बनाए। जवाब में बबीना की टीम के खिलाड़ी सुरेश यादव के 43 और जिय यादव के 39 रनों के सहयोग से 18 ओवरों में ही पांच विकेट से मैच में जीत दर्ज की। मैच के दौरान छावनी परिषद के सीईओ महेश चंद सैनी मुख्य अतिथि व छावनी परिषद के पार्षद रवि राय विशिष्ठ अतिथि की भूमिका में रहे। इस मौके पर स्वामी शरण, हरदयाल फौजी, शौकत अली, भंवर पहलवान, चंद्रप्रकाश राय, मीडिया क्लब अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मनीष साहू, विनोद पंडा, नरेंद्र दुबे, विजय रजक, सुनील गुड्डू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। अंपायर की भूमिका में विजय, शाहिद व अवतार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed