फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   amar ujala trining camp

पलक झपकते ही शोहदे को धूल चटाई

Thu, 01 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 01 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
amar ujala trining camp
झांसी। अमर उजाला के ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान के तहत आयोजित पंद्रह दिवसीय ‘एडवांस कराटे ट्रेनिंग कैंप’ का बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागी बालिकाओं ने शिविर में सीखीं कराटे की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



सीपी मिशन कंपाउंड स्थित एचएम मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कराटे आत्मरक्षा का सबसे सुगम उपाय है। खासतौर पर यह बालिकाओं के लिए बेहद कारगर है। इसके माध्यम से बालिकाएं बगैर किसी हथियार के ही मुश्किल वक्त का सामना कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं शिविर में प्राप्त जानकारियों को अपनी सहपाठी बालिकाओं व परिवार के अन्य लोगों को भी दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य मनोरमा सिंह ने कहा कि वर्तमान में बालिकाओं का आत्मरक्षा में सक्षम होना बेहद जरूरी है। वह अपनी सहायता के लिए किसी पर निर्भर न रहें, बल्कि कठिन परिस्थिति में दूसरों का भी सहारा बनें। इसके लिए उनका शारीरिक रूप से सक्षम होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कराटे ट्रेनिंग से बालिकाओं के आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हुई है। वह अन्य बालिकाओं को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन



इस दौरान बालिकाओं ने कराटे की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। किसी ने छेड़खानी करने वाले शोहदे को पलक झपकते ही धूल चटा दी, तो किसी ने अपने पेन को हथियार बना शोहदे के गले पर वार किया। इस दौरान बालिकाएं उत्साह से लबरेज नजर आईं। कार्यक्रम में विद्यालय की ओर से जाने माने कराटे एक्सपर्ट मेवालाल राजपूत (चौथा दान ब्लैक बेल्ट) तथा उनकी टीम की विशेषज्ञ शाहीन परवीन, पिंकी रायकवार, चंचल यादव, पूजा यादव व स्नेहलता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमर उजाला के उप समाचार संपादक राजेंद्र मौर्या व एमएलएम स्कूल के प्रधानाचार्य संजय फैरो विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका इंद्राणी जेम्स ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed