फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   amar ujala shopping festival jhansi

खरीदारी के साथ-साथ सैर सपाटा भी

Sun, 09 Jun 2019 01:27 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
amar ujala shopping festival jhansi
amar ujala shopping festival - फोटो : amarujala

विज्ञापन
झांसी। किले की तलहटी में स्थित क्राफ्ट मेला ग्राउंड में ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ की धूम जारी है। यहां लोग खरीदारी के साथ-साथ सैर सपाटे का भी भरपूर मजा उठा रहे हैं। एक ओर जहां बच्चे-बड़े सभी झूलों पर सवार होकर हवा से बातें कर रहे हैं, तो वहीं खानपान की दुकानों से उठने वाली सुगंध बरबस ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। देर रात तक मेला भीड़ से गुलजार बना हुआ है।
इस गर्मी की छुट्टियों को और भी शानदार बनाने के लिए अमर उजाला लेकर आया है शॉपिंग फेस्टिवल, जिसमें बच्चे और बड़े, सभी के लिए कुछ न कुछ खास है। यही वजह है कि हरे रंग के कार्पेट पर सजा ये मेला शाम होते ही गुलजार हो जाता है। मेला परिसर में प्रवेश करते ही लोगों का रोमांच बढ़ जाता है। कोई मुख्य द्वार के दाएं ओर सजे झूलों की ओर अपने कदम बढ़ता है, तो कोई बायीं ओर सजी दुकानों की ओर रुख कर लेता है।
विज्ञापन

किसी के ऊंचे झूलों में बैठकर हवा से बातें करने में मजा आता है, तो कोई ऊपर - नीचे जाती हुई छुक-छुक रेलगाड़ी में बैठकर रोमांचित हो उठता है। दिन भर की गर्मी के बाद सभी यहां आकर खुली हवा में सैर सपाटे का मजा लेते हैं। मेला परिसर में बने पूल में नन्हें बच्चे वोटिंग में मस्त हो जाते हैं, तो बड़े वाजिब दामों में मिलने वाली घर सजाने से घर चलाने तक की सामग्री की खरीदारी में जुट जाते हैं। हर कोई मेले की मस्ती में डूबा नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता गोविंद मसाले हैं। जबकि, सह प्रायोजक पीसी ज्वैलर्स और रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed