फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   amar ujala sarokar

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं, हम भी हैं साथ, ऐसे करें संपर्क

Sun, 29 Mar 2020 09:05 PM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
amar ujala sarokar
लड़ेंगे कोरोना से - फोटो : अमर उजाला

झांसी। कोरोना वायरस पूरे विश्व के लिए बड़ी आपदा बन गया है। भारत में भी इसका खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके संक्रमण से निपटने के लिए सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है, जो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


लॉकडाउन के दरम्यान जनजीवन पूरी तरह से थमा हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ा है, जो रोज कमाने खाने वाले हैं। ये तबका जरूरत की किसी सामग्री के लिए मोहताज न रहे, इसमें हमारी बड़ी जिम्मेदारी बनती है। खासतौर पर किसी को खानपान की सामग्री का अभाव न हो, इसके लिए अमर उजाला की ओर से मुहिम छेड़ी जा रही है, जिसका आप भी हिस्सा बन सकते हैं। साथ ही, इसमें सहयोग लिया जाएगा विभिन्न सामाजिक संगठनों का। सब मिलकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


हालांकि, इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा कि लॉकडाउन से किसी तरह का समझौता न हो, साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के सामाजिक दूरी के नियम का भी पूरी तरह से पालन हो। तो फिर दे किस बात की है, हो जाइये तैयार, सामाजिक सरोकार से जुड़ी इस मुहिम का हिस्सा बनने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या है तो हमें बताएं
लॉ़कडाउन के दौरान आपको स्वास्थ्य, राशन या किसी भी तरह की कोई और समस्या है। आपकी सुनवाई नहीं हो रही है। तो आप अपनी समस्या नाम, पते के साथ हमें फोन नंबर 7617566165 पर व्हाट्सएप करें या ई मेल आईडी jhs-cityreporter@jhs.amarujala.com पर भेजें। हम उसका समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed