{"_id":"0469ac0a75ec67769cdfbebbb3ef14b2","slug":"amar-ujala-carniwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनिष्क प्रस्तुति ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनिष्क प्रस्तुति ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Tue, 19 May 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। तनिष्क प्रस्तुति ‘अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल’ में सोमवार को भारी भीड़ उमड़ी, जिससे झिलमिलाती रोशनियों के बीच शाम से लेकर देर रात तक मेला परिसर गुलजार रहा। लोगों ने जमकर खरीदारी की तथा सैर सपाटे का लुत्फ उठाया। खान - पान के स्टॉलों पर नाना प्रकार के जायकों का मजा लिया। झूलों पर बच्चों के साथ बड़े भी मस्ती के मूड में नजर आए।
पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार के पीछे विशाल ग्राउंड में आयोजित अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में सोमवार की रात मानों पूरा शहर ही उमड़ पड़ा हो। मेले में हर स्टाल पर ग्राहकों का जमावड़ा बना रहा। इस दौरान जमकर खरीदारी भी हुई। देश के विभिन्न हिस्सों के जायके से लबरेज खानपान के स्टालों पर भी खूब भीड़ उमड़ी। लोगों ने मेले की रौनक के बीच स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। रंगबिरंगी रोशनी के बीच झूले अपनी स्पीड पर चलते रहे। झूलों में बच्चों के साथ - साथ बड़ों ने भी मस्ती की।