फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Along with the weather, health is also deteriorating.

Jhansi News: मौसम के साथ-साथ बिगड़ रहा सेहत का भी मिजाज

Tue, 11 Jun 2024 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Along with the weather, health is also deteriorating.
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उपचार कराने आए 2443 रोगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। जहां ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से गले में संक्रमण हो रहा है वहीं लोग तेजी से बुखार की चपेट में आ रहे हैं। इस वजह से सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2443 रोगी उपचार कराने आए। वहीं, दवा वितरण केंद्र पर भी लंबी लाइनें लगी रहीं।
विगत तीन दिन सूरज की तेज चमक तो कभी बादलों की छांव की वजह से तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। गर्मी लगने पर लोग ठंडे पेय पीकर गला तर कर रहे हैं, जिसकी वजह से गले में संक्रमण होने के साथ ही जुकाम भी हो रहा है। यही नहीं, लोग बुखार की भी चपेट में आ रहे हैं। इसका असर यह है कि सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 2443 रोगियों के पर्चे बने, जिनमें से 372 ने मेडिसिन विभाग की ओपीडी में उपचार कराया। वहीं, बाल रोग विभाग में 105 बच्चों का उपचार किया गया। वहीं, दूसरी तरफ दवा वितरण काउंटर पर भी दवा लेने वालों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
विज्ञापन

मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंदेल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में सबसे ज्यादा बुखार और गले में संक्रमण के रोगी आ रहे हैं। तापमान के उतार-चढ़ाव के दौरान लोगों को ठंडे पेय का सेवन करने से परहेज करना चाहिए अन्यथा गले में संक्रमण, जुकाम व बुखार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed