फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allegations of death due to negligence in treatment, uproar

Jhansi News: उपचार में लापरवाही से मौत का आरोप, हंगामा

Sat, 14 Feb 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Allegations of death due to negligence in treatment, uproar
झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में शुक्रवार रात किशोर की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि उपचार में लापरवाही की वजह से उसकी मौत हुई।
विज्ञापन

तालपुरा कछियाना निवासी सुधीर वर्मा के 17 वर्षीय पुत्र देव वर्मा को बुधवार को चिंताजनक हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शाम को डायलिसिस से लौटते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो परिजन शव लेकर चले गए। डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि 11 फरवरी को देव वर्मा को किडनी खराब होने और सांस लेने में दिक्कत पर चिंताजनक हालत में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे डायलिसिस के लिए भेजा, जहां से लौटते समय उसकी मौत हो गई। उपचार में लापरवाही का आरोप निराधार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed