फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allegation: One performed a wrong operation, the other extorted Rs 5 lakh in the name of correct treatment

आरोप : एक ने किया गलत ऑपरेशन, दूसरे ने सही इलाज के नाम पर ऐंठे पांच लाख

Mon, 13 Jan 2025 01:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 13 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Allegation: One performed a wrong operation, the other extorted Rs 5 lakh in the name of correct treatment
इलाज के दौरान पत्नी की मौत पर पीड़ित ने सीएमओ से की दो नर्सिंग होम के खिलाफ शिकायत
विज्ञापन

सीएमओ ने चार सदस्यीय टीम से 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीएमओ ने महिला का गलत ऑपरेशन करने और इलाज के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद मृत घोषित करने के मामले में 10 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है। आरोप सही मिलने पर दोनों नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पति ने सीएमओ से शिकायत कर दो नर्सिंग होम पर आरोप लगाए हैं।
गांव बरोदा निवासी संजय का आरोप है कि उसकी पत्नी संध्या के पेट में दर्द होने पर एक नर्सिंग होम में भर्ती कर तुरंत ऑपरेशन कर दिया गया। पांचवें दिन छुट्टी कर दी गई मगर जब पत्नी घर पहुंची तो ऑपरेशन के टांकों से पानी बहने लगा। वह तुरंत नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने टांके खोल दिए लेकिन खून ज्यादा बहने पर रोगी समेत तीमारदार को भगा दिया।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ने पर वह पत्नी को लेकर दूसरे नर्सिंग होम गए। वहां सही इलाज की गारंटी के साथ आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। 10 दिन का खर्च पांच लाख 20 हजार रुपये लेने के तुरंत बाद पत्नी को मृत घोषित कर बाहर निकाल दिया गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएमओ से की। आरोप की गंभीरता को देख सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस भदौरिया, पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. उत्सव राज, सीएचसी गुरसराय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा जोशी और डॉ. सतीश चंद्रा को 10 दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ का कहना है कि आरोप गंभीर हैं। इसलिए रिपोर्ट के आधार पर नर्सिंग होम पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed