फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allegation of misconduct against electricity department personnel who went to replace a transformer.

Jhansi News: ट्रांसफार्मर बदलने गए विद्युत कर्मियों से अभद्रता का आरोप

Mon, 28 Sep 2026 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Allegation of misconduct against electricity department personnel who went to replace a transformer.
- आसरा आवास के निवासियों ने लगाया वसूली का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। आसरा आवास पर 250 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर को बदलने गए कर्मियों के साथ अभद्रता और उन्हें बंधक बनाने का आरोप लगा है। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। वहीं, आवासों में रह रहे परिवारों ने विद्युत कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता रविंद्र कुमार कर्दम ने एरच थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर संविदा कर्मियों को ट्रांसफार्मर बदलने भेजा गया था। आरोप है कि लगभग दो दर्जन परिवारों के पुरुष और महिलाओं ने विरोध किया। उन्होंने कर्मियों के साथ अभद्रता की, उन्हें बंधक बनाया और वाहन छीनने का भी आरोप है। सूचना पर पुलिस और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाने के बाद भी लोगों ने सरकारी कार्य नहीं करने दिया। अवर अभियंता का कहना है कि आसरा आवासों में अवैध रूप से रह रहे परिवार बिजली का अवैध उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, आसरा आवासों में निवास कर रहे परिवारों का कहना है कि विद्युत कर्मी आए दिन लाइन काट देते हैं। वे अवैध वसूली कर उन्हें परेशान करते हैं। महिलाओं ने विद्युत आपूर्ति बंद किए जाने का विरोध किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed