फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All the students passed in most of the schools of Jhansi.

Jhansi News: झांसी के ज्यादातर स्कूलों में सभी विद्यार्थी हो गए पास

Tue, 07 May 2024 04:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
All the students passed in most of the schools of Jhansi.
अच्छे अंक पाकर खुशी से झूम उठे मेधावी, स्कूल प्रबंधक, प्राचार्यों ने दी बधाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जिले में सीआईएससीई के अधिकतर स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। कई विद्यार्थी तो 90 फीसदी से अधिक अंकों से पास हुए हैं। वहीं, अच्छे अंक पाकर मेधावी खुशी से झूम उठे। स्कूल के प्रबंधक, प्राचार्यों और शिक्षकों ने मेधावियों को बधाई दी।
ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल के मेधावियों ने भी आईसीएसई और आईएससी बोर्ड के रिजल्ट में अपना परचम लहराया। प्रधानाचार्य नितिन विलियम्स ने बताया कि कई छात्र-छात्राओं ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। अधिकतर विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। 12वीं में 20 छात्रों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। जबकि, 10वीं में भी 20 छात्रों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। आईसीएसई में 98.6 फीसदी अंक प्राप्त कर काव्या और आईएससी में 94.25 फीसदी अंक हासिल कर कृतिका शर्मा ने स्कूल टॉप किया। इस दौरान चेयरमैन वीरेंद्र राय, चेयरपर्सन वर्षा राय, मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल राय, डायरेक्टर तान्या राय, विकास राय, प्रधानाचार्य रीना विलियम्स ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई दी।
विज्ञापन

आरएलपीएस का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 10वीं में 77 फीसदी और 12वीं में 50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं 75 फीसदी से ज्यादा अंकों से पास हुए हैं। कक्षा 10 में 17 विद्यार्थियों ने कंप्यूटर विज्ञान, एक-एक विद्यार्थी ने विज्ञान और गणित में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं में एक विद्यार्थी ने जीव विज्ञान में शत-प्रतिशत अंक हासिल किया है। स्कूल के चेयरमैन सांसद अनुराग शर्मा और आरएलपीएस की प्रबंध न्यासी शालिनी भार्गव ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों को बधाई दी। मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन भी शानदार रहा। 80 फीसदी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इंटरमीडिएट में 95 फीसदी अंक प्राप्त कर शुभि यादव और हाईस्कूल में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शुभ साहू ने स्कूल टॉप किया। चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन और अंशिता विश्वनाथन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं। सेंट मार्क्स कॉलेज में कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम इस साल भी शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 95.6 फीसदी अंक लाकर माही सोनी और 12वीं में 95.25 प्रतिशत अंक लाकर अंश श्रीवास्तव स्कूल टॉपर रहे। सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल में हाईस्कूल में 96.2 फीसदी अंक प्राप्त कर उत्कर्ष साहू ने स्कूल टॉप किया। वहीं, 10वीं में 96 फीसदी अंकों से पास होकर सिद्धांत वर्मा और 12वीं में 94 फीसदी अंकों से पास होकर सुमित पाल ने कैथेड्रल कॉलेज में टॉप किया है। डॉन बॉस्को स्कूल के 10वीं के छात्र अनुज यादव ने 92.8 फीसदी और 12वीं में रमन यादव ने 93.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। वहीं, सीआईएससीई के जिला समन्वयक नितिन विलियम्स का कहना है कि ज्यादातर स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed