{"_id":"6154b92c8ebc3e4715055992","slug":"all-the-drains-of-the-metropolis-will-be-underground-the-width-of-narrow-streets-will-increase-jhansi-news-jhs205511676","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरग्राउंड होंगी महानगर की सभी नालियां, बढ़ जाएगी संकरी गलियों की चौड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरग्राउंड होंगी महानगर की सभी नालियां, बढ़ जाएगी संकरी गलियों की चौड़ाई
विज्ञापन
झांसी। आने वाले दिनों में महानगर में गंदगी से बजबजाती नालियां नजर नहीं आएंगी। पुराने शहर की संकरी गलियों की भी चौड़ाई बढ़ जाएगी। इसके लिए सड़कों के दोनों ओर की नालियों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत इसका खाका खींचा गया है। तीन माह में काम पूरा करने की तैयारी है।
महानगर की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही बढ़ रहा है गाड़ियों का दबाव। लेकिन, महानगर की अंदरूनी सड़कों की चौड़ाई में कोई बदलाव नहीं आया है। खासतौर पर पुराने शहर का बुरा हाल है। संकरी गलियों के दोनों ओर खुली नालियां हैं, जो अक्सर गंदगी से बजबजाती रहती हैं। हालात ये हैं कि पुराने शहर के मुख्य मार्गों से सटी गलियों तक में जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत 19 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से महानगर की सभी नालियों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इससे सड़कों व गलियों की चौड़ाई में तीन से चार फुट तक का इजाफा होगा। साथ ही गंदगी की समस्या भी नहीं रहेगी और महानगर साफ-सुथरा नजर आएगा। ये काम आगामी तीन माह में पूरा करने की तैयारी है।
स्मार्ट सिटी के तहत नालियों को अंडरग्राउंड बनाया जाएगा। इससे सड़कें तो चौड़ी होंगी ही, साथ ही गंदगी भी नजर नहीं आई। इस प्रोजेक्ट का कुछ काम झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
- अवनीश कुमार राय, नगर आयुक्त