फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All the drains of the metropolis will be underground, the width of narrow streets will increase

अंडरग्राउंड होंगी महानगर की सभी नालियां, बढ़ जाएगी संकरी गलियों की चौड़ाई

Thu, 30 Sep 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
All the drains of the metropolis will be underground, the width of narrow streets will increase
झांसी। आने वाले दिनों में महानगर में गंदगी से बजबजाती नालियां नजर नहीं आएंगी। पुराने शहर की संकरी गलियों की भी चौड़ाई बढ़ जाएगी। इसके लिए सड़कों के दोनों ओर की नालियों को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत इसका खाका खींचा गया है। तीन माह में काम पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

महानगर की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ ही बढ़ रहा है गाड़ियों का दबाव। लेकिन, महानगर की अंदरूनी सड़कों की चौड़ाई में कोई बदलाव नहीं आया है। खासतौर पर पुराने शहर का बुरा हाल है। संकरी गलियों के दोनों ओर खुली नालियां हैं, जो अक्सर गंदगी से बजबजाती रहती हैं। हालात ये हैं कि पुराने शहर के मुख्य मार्गों से सटी गलियों तक में जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को इससे निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत 19 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से महानगर की सभी नालियों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इससे सड़कों व गलियों की चौड़ाई में तीन से चार फुट तक का इजाफा होगा। साथ ही गंदगी की समस्या भी नहीं रहेगी और महानगर साफ-सुथरा नजर आएगा। ये काम आगामी तीन माह में पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत नालियों को अंडरग्राउंड बनाया जाएगा। इससे सड़कें तो चौड़ी होंगी ही, साथ ही गंदगी भी नजर नहीं आई। इस प्रोजेक्ट का कुछ काम झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अवनीश कुमार राय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed