{"_id":"580a645b4f1c1b716b70627b","slug":"all-major-trains-full-by-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली तक सभी प्रमुख ट्रेनें फुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली तक सभी प्रमुख ट्रेनें फुल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
railway station, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगर आप दीपावली पर दूर किसी शहर से अपने घर आने या जाने पर विचार कर रहे हैं तो ट्रेन में अब कंफर्म रिजर्वेशन मिलना मुश्किल है। स्थिति यह है कि दीपावली के कारण प्रमुख ट्रेनों में 25 अक्तूबर से पांच नवंबर तक की सीटें फुल हैं।
देश के विभिन्न शहरों में नौकरी या अध्ययन कर रहे हजारों लोग दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर आते हैं। परेशानी से बचने के लिए कई लोगों ने पहले से ही ट्रेनों में आरक्षण करा लिया है। जो लोग अंतिम समय में आरक्षण लगाने की आस लगाए बैठे हैं, उनके लिए अब ट्रेनों में आरक्षण मिलना संभव दिखाई नहीं दे रहा है। आरक्षण की सबसे अधिक मांग नागपुर, पुणे, चेन्नई, मुंबई, बंगलूरू, पंजाब से आने व गोरखपुर की तरफ जाने वाली ट्रेनों में है। हां, अगर आप दीपावली के दिन जाना चाहते है तो अवश्य हर ट्रेन में जगह मिल जाएगी। इसके अलावा ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से एक दिन पहले मिलने वाले तत्काल टिकट पर ही कंफर्म बर्थ मिलने की उम्मीद है।
इनमें जगह नहीं
वास्कोडिगामा से नई दिल्ली जाने वाली गोवा एक्सप्रेस, बंगलूरू से दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस, मुंबई से अमृतसर जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस, वलसाड़ - कानपुर एक्सप्रेस, मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, बंगलूरू से नई दिल्ली जाने वाली कर्नाटका एक्सप्रेस, यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली संपर्क क्रांति, हैदराबाद से नई दिल्ली जाने वाली सदर्न एक्सप्रेस, बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों में दीवाली के आसपास कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
बिहार की ट्रेनों में लंबी वेटिंग
आरक्षण की सबसे अधिक मांग बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में है। इनमें प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस, ग्वालियर बरौनी मेल, चंबल एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेनों में लंबी वेटिंग है।
तत्काल टिकट के लिए ध्यान दें
- ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से एक दिन पहले उस गाड़ी में तत्काल कोटे की सीटों पर बर्थ मिलना शुरू हो जाता है।
- एसी कोचों में सुबह दस बजे व स्लीपर में ग्यारह बजे से तत्काल टिकट बनते हैं।
- तत्काल टिकट का टोकन लेने के लिए पहले से ही प्रोपर फार्म को भरकर रखे।
- तत्काल फार्म पर अधिकतम चार यात्रियों के ही टिकट बन सकते हैं।
- अगर चार यात्रियों से ज्यादा टिकट बनवाना हैं तो दूसरे फार्म के लिए एक और व्यक्ति को साथ ले जाए। एक व्यक्ति एक ही फार्म पर टिकट बनवा सकता है।
- ऑन लाइन टिकट कंफर्म ही बनवाएं, क्योंकि वेटिंग का टिकट यात्रा में मान्य नहीं है।