{"_id":"5ffc62268ebc3e32ee2930e7","slug":"all-cost-not-equal-participate-jhansi-news-jhs1857737152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी वर्गों को आबादी के हिसाब से नहीं दी गई हिस्सेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी वर्गों को आबादी के हिसाब से नहीं दी गई हिस्सेदारी
विज्ञापन
All cost not equal participate
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (झांसी)। भारतीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से नगर के झलकारी बाई स्कूल में सोमवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि देश में सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में शिक्षा, नौकरी, व्यापार, राजनीति आदि क्षेत्र में हिस्सेदारी नहीं मिली है। गठबंधन की सरकारें बनाकर ही हिस्सेदारी प्राप्त की जा सकती है।
स्वतंत्र जनता राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्यामदास कोरी ने कहा कि पिछली सरकारों की गलत नीतियों के कारण देश का किसान बर्बाद है। अब भाजपा सरकार ने किसान विरोधी कानून बनाकर किसानों के ऊपर कुठाराघात किया है। इसकी वजह से पूरे देश में किसान आंदोलनरत है। गठबंधन किसान विरोधी काला कानून बनाने वाली भाजपा सरकार की घोर निंदा करता है। गठबंधन किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन करता है।
गठबंधन की राष्ट्रीय संयोजक साहब सिंह धनगर ने कहा कि अभी तक सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या के अनुसार हिस्सेदारी नहीं मिली है। गठबंधन की सरकारें बनाकर ही हिस्सेदारी प्राप्त की जा सकती है। गठबंधन के राष्ट्रीय प्रचारक बीडी चौधरी ने कहा कि एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यकों की सभी समस्याओं का मूल कारण 90 फीसदी मूल निवासियों की सरकारों का न बनना है। इसलिए मूल निवासियों को अपने उत्थान व संविधान बचाने के लिए संगठित होकर आईडीए गठबंधन की सरकारें बनाने का कार्य करना चाहिए। इंडियन नेशनल लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि 90 फीसदी मूलनिवासी समाज एससी-एसटी ओबीसी एवं अल्पसंख्यकों की आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक, राजनीतिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। 90 फीसदी मूलनिवासी समाज में बेरोजगारी, कुपोषण, भुखमरी, बंधुआ मजदूरी आदि गंभीर समस्याओं में फंस गया है। इनके निराकरण के लिए गठबंधन की सरकारें बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
भारतीय हरित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवीर सिंह पाल ने कहा कि देश में सरकार बनाने के लिए एमएलए, एमपी आदि जन प्रतिनिधियों का चुनाव मतदाताओं द्वारा किया जाता है। जनप्रतिनिधियों को पेंशन आदि सुविधाएं प्रदान की जाती है लेकिन मतदाताओं के लिए कोई सुविधा नहीं है। आईडीए गठबंधन की सरकारें बनने पर सभी मतदाताओं को 6000 प्रति माह की वोटर पेंशन का प्रावधान किया जाएगा। सभा को भारतीय सबका दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ, गरीब संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रसेन भारती, समदर्शी समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल और बृजलाल वर्मा ने संबोधित किया। इस अवसर पर द्वारका प्रसाद कोरी, चंद्रशेखर अमर, विश्वनाथ उमरया, दामोदर इटैलिया, मुकेश, श्यामलाल, रमेश, मुन्नालाल, रामप्रसाद, प्रेमदास, द्वारका प्रसाद, धीरज, नंदराम, मानिकचंद, बाबूलाल, किशोरीलाल, शशिकांत आदि उपस्थित रहे। अंत में बृजलाल वर्मा तथा चंद्रशेखर अमर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता बृजलाल वर्मा ने की।