फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akhilesh will help the people of Jhansi Lalitpur with election victory chariot

चुनावी विजय रथ से झांसी ललितपुर की जनता को साधेंगे अखिलेश

Thu, 25 Nov 2021 10:18 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh will help the people of Jhansi Lalitpur with election victory chariot
झांसी। प्रदेश की सत्ता हासिल करने के लिए समाजवादी पार्टी में चुनावी गतिविधियां तेज होे गई हैं। बुंदेलखंड में पार्टी को इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके लिए पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के लगातार दौरे जारी हैं। झांसी और ललितपुर में भी उनका संभावित चुनावी दौरा तय हो गया है। वह दो दिसंबर को ललितपुर व तीन दिसंबर को झांसी में रहेंगे। झांसी से वह चिरगांव व मोंठ विजय रथ यात्रा लेकर जाएंगे। दोनों जगह उनकी जनसभा होंगी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में आजादी के कई दशकों तक कांग्रेस का एक छत्र राज रहा है। यहां पर 80 के दशक के बाद राजनीतिक बदलाव की शुरुआत हुई। भाजपा, बसपा व सपा ने अलग- अलग समीकरणों के साथ खुद को प्रदेश में मजबूत किया। उस समय मुलायम सिंह यादव ने सपा का गठन कर यादव व मुस्लिम गठजोड़ को अमली जामा पहनाना शुरू किया, जिसका उनको भरपूर लाभ मिला। प्रदेश में 2012 में सपा की सरकार बनी थी। इस चुनाव में पार्टी ने बुंदेलखंड से सर्वाधिक छह सीटें जीती थीं, लेकिन 2017 के अगले चुनाव में पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी। कभी ऐसा मौका नहीं रहा जब सपा ने बुंदेलखंड में दूसरे दलों का पत्ता साफ कर दिया हो।
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को बुंदेलखंड में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। यह उम्मीद ज्यादा से ज्यादा सीटें दिला सके, इसके लिए पार्टी नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। बुंदेलखंड में पार्टी अध्यक्ष विजय रथ यात्रा लेकर निकल चुके हैं। उन्होंने पिछले महीने हमीरपुर, महोबा और जालौन में जनसभाएं की थीं। अब वह दो और तीन दिसंबर को क्रमश: ललितपुर व झांसी में रहेंगे। दो दिसंबर को झांसी में रात्रि विश्राम के दौरान वह स्थानीय नेताओं में तालमेल बनाने का काम करेंगे। स्थानीय स्तर पर जो गुटबाजी हावी है उसे दूर करने का प्रयास होगा। जातीय समीकरण का ध्यान रखकर टिकट वितरण को लेकर बात होगी। तीन दिसंबर को वह झांसी से विजय रथ पर सवार होकर पहले चिरगांव और फिर मोंठ पहुंचकर जनसभा करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए ब्लॉक स्तर पर नेताओं को काम बांट दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का दो दिसंबर को ललितपुर व तीन दिसंबर को झांसी में कार्यक्रम संभावित है। झांसी से वह विजय रथ यात्रा लेकर चिरगांव व मोंठ जाएंगे। दोनों जगह जनसभाएं होंगी।
डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed