{"_id":"580916ea4f1c1b592c705882","slug":"akhilesh-s-rath-yatra-will-development-organization-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की विकास रथ यात्रा में चलेगा संगठन: शिवपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश की विकास रथ यात्रा में चलेगा संगठन: शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
political news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को यहां स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से प्रस्तावित समाजवादी विकास रथयात्रा में पूरा संगठन उनके साथ रहेगा। इस दौरान सभी नेता भी मौजूद रहेंगे। शिवपाल सिंह ने भाजपा और बसपा को भी आड़े हाथों लिया।
शिवपाल यादव मऊरानीपुर से 17 किलोमीटर दूर लहचूरा गांव के पास स्थित चौधरी चरण सिंह लहचूरा बांध आधुनिकीकरण परियोजना के उद्घाटन करने आए थे। वहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विकास रथयात्रा में हर नेता मौजूद रहेगा। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे विवाद के बीच कहा गया था कि अखिलेश यादव अकेले की विकास रथयात्रा निकालेंगे। इस पर शिवपाल सिंह ने साफ कर दिया कि इसमें पूरा संगठन उनके साथ है।
सिंचाई मंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब नेताजी रक्षा मंत्री थे, तब उन्होंने पाकिस्तान की आतंकवादी हरकतों पर सीमा पर जाकर जवाब दिया था कि युद्ध होगा तो हमारी नहीं दुश्मन की धरती पर होगा। लेकिन, केंद्र सरकार पाकिस्तान को ऐसा जवाब भी नहीं दे पा रही है। भाजपा नेताओं को चुनाव नजदीक आते ही राम याद आ गए हैं। आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा सांप्रदायिक दंगे और मंदिर पर मसले पर देशवासियों को ठगने का काम किया है। विकास की जगह बसपा मूर्तियां बनाने और पत्थर लगाने में जुटी रही। समाजवादी की कथनी और करनी में समानता होने के कारण सरकार ने पिछले पांच वर्षों में विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं।