फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   akhilesh ko pata chal jayega ki bo kitne pani me hai : kesav

अखिलेश को पता चल जाएगा कि वो कितने पानी में हैं: केशव

Sun, 20 Jun 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
akhilesh ko pata chal jayega ki bo kitne pani me hai :  kesav
शनिवार को झांसी के मुक्ताकाशी मंच से लोक निर्माण ‌विभाग की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्र
अखिलेश को पता चल जाएगा कि वो कितने पानी में हैं: केशव
विज्ञापन

झांसी। शनिवार को झांसी आए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा ने अब तक सबसे बड़ी जीत हासिल की है। सपा मुखिया को सीधी चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में होने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में अखिलेश को पता चल जाएगा कि वे कितने पानी में हैं। इन चुनावों में भाजपा ग्रामीणों से मिले अपार समर्थन की दम पर अपना दबदबा दिखाएगी।
विपक्षी दलों के प्रति तल्ख तेवर दिखाते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपराधियों को उनकी औकात याद दिलाने का काम किया है। अपराधी बिल्ली बनकर प्रदेश से गायब हो गए हैं। विरोधियों के पास दुष्प्रचार करने के अलावा अब कोई काम नहीं बचा है। केशव बोले की 2017 का विधानसभा चुनाव सपा और कांग्रेस ने साथ लड़ा था, हाल सभी ने देखा है। जबकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा साथ हो लिए थे। चुनाव से पहले ही प्रधानमंत्री की शपथ लेने वालों की लाइन लग गई थी। अब भी ये लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जबकि, हमने सभी क्षेत्रों में काम किया है। इसी के बलबूते पर हम 2022 में भी 2017 की जीत का इतिहास दोहराएंगे। 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

... तो हो जाता गरीबों के राशन का बंटवारा
झांसी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों के बीच सरकार ने गरीबों को नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराया। ये काम किसी और सरकार में किया जाता तो गरीबों के अन्न का भी आपस में बंटवारा हो जाता। उन्होंने कहा कि पहले एक रुपया सरकार देती थी और जनता तक 15 पैसे पहुंचते थे। 85 पैसे जिम्मेदार लूट लेते थे। लेकिन, अब एक-एक रुपया जनता पर खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लिए शुभ है मुक्ताकाशी मंच
झांसी। डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वे पिछले चुनावों में इसी मंच पर आयोजित भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल हो चुके हैं। हर बार जीत मिली है। ऐसे में भाजपा के लिए ये मंच शुभ है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वे 18 जून को रानी के बलिदान दिवस पर झांसी आना चाहते थे, परंतु इस दिन वे प्रयागराज में थे, जिससे नहीं आ पाए। इस दौरान डिप्टी सीएम को भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र साहू ने खुद तैयार किया गया उनका चित्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed