फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aishwarya Rai Bachchan reaches Orchha with daughter Aaradhya

ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ ओरछा पहुंचीं

Sat, 21 Aug 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan reaches Orchha with daughter Aaradhya
Aishwarya Rai Bachchan reaches Orchha with daughter Aaradhya - फोटो : DEHAT
ओरछा (झांसी)। ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ शुक्रवार की शाम ओरछा पहुंचीं। यहां होटल ओरछा पैलेस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ऐश्वर्या यहां 21 अगस्त को होने वाली मणिरत्नम की तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग में भाग लेंगी। अभिनेता प्रकाश राज एकार्थी समेत यूनिट के अन्य सदस्य भी ओरछा पहुंच चुके हैं। सभी कलाकार ओरछा पैलेस में रुके हुए हैं।
विज्ञापन

ऐश्वर्या शुक्त्रस्वार को शाम 4 बजे दतिया हवाई पट्टी पहुंचीं। इसके बाद कार से ओरछा पहुंचीं। ऐश्वर्या मणिरत्नम निर्देशित साउथ इंडियन फ़ि ल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग के लिए ओरछा पहुंची हैं। यह फिल्म तमिल भाषा के महाकाव्य पर आधारित एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है। इसकी कहानी मणिरत्नम ने स्वयं लिखी है तथा वह निर्देशन करने के साथ इसके सह निर्माता भी हैं। 21 अगस्त को ओरछा के 16 वीं सदी के भव्य महलों और मंदिरों में इस फिल्म की शूटिंग होगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शूटिंग स्थल पर लोगों के प्रवेश पर पाबंदी है। 22 अगस्त को इसकी शूटिंग ग्वालियर में होगी।
विज्ञापन

मणिरत्नम को भा गई ओरछा की लोकेशन
इसके पहले भी मणिरत्नम ओरछा में अभिषेक बच्चन को लेकर रावण फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। उस दौरान अभिषेक बच्चन करीब चार दिन तक ओरछा के होटल अमर महल में रुके थे तथा लक्ष्मीनारायण मंदिर के आसपास इस फिल्म की शूटिंग हुई थी। बेतवा नदी के रपटे पर भी कुछ सीन फिल्माए गए थे। यह दूसरा मौका है जब मणिरत्नम साउथ इंडियन फिल्म की शूटिंग के लिए ओरछा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed