फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   airport in jhansi

एक साल बाद शुरू हो जाएगी झांसी से ‘उड़ान’

Sun, 01 Mar 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
airport in jhansi
airport in jhansi
झांसी। सेना की हवाई पट्टी का विस्तार कर एक साल बाद यहां से हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। इस दिशा में तेजी से काम जारी है। शनिवार को प्रशासन और सेना की संयुक्त टीम ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इसके पास से गुजरी नहर, सड़क और किसानों की जमीन का अधिग्रहण का खाका तैयार करने के निर्देश दिए। सोमवार तक इसका एस्टिमेट तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वैसे तो झांसी में हवाई अड्डा बनाने की कवायद पिछले एक दशक से जारी है। लेकिन, डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के जोर पकड़ने के साथ ही इसमें भी तेजी आ गई है। खर्चा कम हो और काम जल्द पूरा हो जाए, इसके लिए सेना की हवाई पट्टी का विस्तार कर यहां हवाई अड्डा बनाने की योजना है। इस पर 20 फरवरी को प्रमुख सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में लखनऊ में हुर्ठ बैठक में मुहर लगा दी गई है। शनिवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने सेना के अफसरों के साथ हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर के अंदर और बाहर की भौगोलिक स्थिति परखी गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अभी यहां लगभग एक किमी का रनवे है, जिसे बढ़ाकर डेढ़ किमी किया जाएगा। नया टर्मिनल बनाया जाएगा। इसके लिए हवाई पट्टी के पास से गुजरी नहर की जमीन, सड़क की जमीन व किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसका एस्टिमेट सोमवार तक तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया की सेना को इसमें कोई आपत्ति नहीं है। झांसी में हवाई सेवा शुरू करना सरकार की प्राथमिकता में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रख सकते हैं नींव
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने झांसी आएंगे। संभावना जताई जा रही है कि वे यहां रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही हवाई पट्टी के विस्तार की योजना की भी नींव रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed