फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Air pressor gaze railway yard

रेलवे स्टोर में जमा होने की जगह यार्ड में खुले पड़े हैं एयर प्रेशर गेज

Fri, 08 Jan 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Air pressor gaze railway yard
झांसी। ट्रेन के इंजन व गार्ड डिब्बे में ब्रेक नियंत्रण प्रणाली की जांच में काम आने वाले खराब एयर प्रेशर गेज उपकरणों को स्टोर में जमा करने की जगह यार्ड में फेंक दिया गया है। रेल प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। प्रशासन ने जांच में खामी मिलने पर संबंधित पर विधिक कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

ट्रेन के इंजन व गार्ड डिब्बे में ब्रेक नियंत्रण की जांच के लिए एयर प्रेशर गेज का उपयोग होता है। गेज की मदद से पता किया जाता है कि ब्रेक नियंत्रण प्रणाली ठीक से काम कर रही है कि नहीं। मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के इंजन व गार्ड डिब्बे में यह उपकरण स्थायी रूप से लगे हैं। जबकि मालगाड़ी गार्डों को एयर प्रेशर गेज को अन्य उपकरणों के साथ अपने पास रखना पड़ता है। गार्डों को जब मेल व पैसेंजर गाड़ियों में चलने की अनुमति मिल जाती है तब उनको यह उपकरण अपने कार्यालय में जमा करने पड़ते हैं। जब यह उपकरण खराब हो जाते हैं तो इनको स्टोर में जमा करना पड़ता है। बाद में उनकी स्क्रैप में नीलामी होती है। मगर, सैकड़ों खराब एयर प्रेशर गेज उपकरणों को रेलवे यार्ड में मुख्य यार्ड मास्टर कार्यालय के निकट फेंक दिया गया है। ये मामला चर्चा में आने के बाद संबंधित सुपरवाइजर और कर्मचारी मामले को संभालने में लगे रहे। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खराब एयर प्रेशर गेज स्टोर में जमा करवाए जाते हैं। अगर इस तरह की कोई लापरवाही हुई है तो इसकी जांच करवाकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed