फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agricultural experts told the benefits of organic farming and advised to sow improved seeds

Jhansi News: कृषि विशेषज्ञों ने बताए जैविक खेती के लाभ, उन्नत बीज बोने की दी सलाह

Fri, 13 Jun 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Agricultural experts told the benefits of organic farming and advised to sow improved seeds
खिलारा। ग्राम पंचमपुरा में बृहस्पतिवार को आयोजित की गई गोष्ठी में किसानों को उन्नतशील बीज बोने की सलाह दी गई। गोष्ठी में झांसी तथा मऊरानीपुर से आए कृषि विशेषज्ञों ने बीजों को बोने की सलाह, जैविक खेती के लाभ एवं पशुपालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित गोष्ठी का आयोजन प्रधान चरन सिंह बुंदेला की अध्यक्षता में तथा बीटीएम हनुमत सिंह के संचालन में हुआ। किसान गोष्ठी में केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान, चारागाह अनुसंधान संस्थान के अलावा मऊरानीपुर कृषि विभाग से आये कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से फसल चक्र अपनाने, मूंगफली, तिल, उड़द आदि खरीफ फसलों के उन्नत किस्म के बीज बोने, जैविक खेती के माध्यम से जमीन की उर्जा शक्ति बढ़ाने, खेतों की मेड़ों पर बहुउपयोगी पौधा रोपण करने एवं चारा लगाने से होने वाले फायदों के बारे में बताया। विशेषज्ञों ने कहा कि डीएपी, यूरिया खाद व अधिक मात्रा में कीटनाशक के छिड़काव से खेती की जमीन बीमार होने के अलावा खराब हो रही है।
विज्ञापन

गोष्ठी में भूमि संरक्षण अधिकारी शरदचंद्र मौर्य, डॉ गरिमा गुप्ता, डॉ निशी राय, डॉ वेंकटेश, डॉ सुरेशराम, डॉ नकुल गुप्ता, डॉ विमलराज यादव, डॉ आलम, डॉ गौतम कुमार आदि कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जानकारियां दी। इस दौरान पुष्पेन्द्र कुमार, राजू कुशवाहा, मथुरा प्रसाद पटेल, नवलकिशोर पटेल, जवाहरलाल पटेल, थान सिंह पटेल, सीताराम अहिरवार, रामगुलाम, राजू बुनकर, बलराम, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed