{"_id":"5f8b37898ebc3e75047ce34d","slug":"agrasen-jatanti-burn-deepak-jhansi-news-jhs1789162138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन की जयंती पर घर-घर जले दीप, समाज की एकजुटता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा अग्रसेन की जयंती पर घर-घर जले दीप, समाज की एकजुटता का दिया संदेश
विज्ञापन
महाराज अग्रसेन जयंती पर रामजानकी पुरम में दीपक जलाकर पूजा करते अग्रवाल समाज के लोग । अमर उजाला
झांसी। शनिवार को महाराजा अग्रसेन की 5144 वीं जयंती हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गई। अग्रवाल समाज की संस्थाओं ने महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की। हवन कर प्रसाद वितरण किया। शाम को जयंती पर घर - घर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया गया।
अग्रवाल समाज के चौधरयाना स्थित महंत जी के मंदिर में वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा हुई और हवन में आहुतियां अर्पित कीं। धार्मिक कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के सरपंच अनिल अग्रवाल ने कहा कि सभी महाराजा अग्रसेन के संदेश को आत्मसात करें। समाज को मजबूत करें। उप सरपंच रमेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि समाज के लोग एकजुट रहें। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मुकेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, तेजस्वी अग्रवाल, शुभम, राजकुमार, रचना, दीपाली, नमिता, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
इधर, श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार के तत्वावधान में श्री अग्रसेन भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसमें महामंत्री संजय कानोडिया, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, वीरेंद्र डालमिया, आदित्य जैन, पंकज अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी माता लक्ष्मी की पूजा की। शाम को दीपोत्सव का आयोजन हुआ। इधर अग्रवाल समाज सेवा समिति सीपरी के तत्वावधान में स्थानीय विवाह वाटिका में संगीत की मधुर धुनों पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अलख प्रकाश बंसल, मनीष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, गोपाल कृष्ण बंसल, मदन गोपाल, नवल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, मनोज, विजय, नरेश, राकेश, राजीव डीएस अग्रवाल, आशु मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती पर घर में सुंदर - सुंदर रंगोली बनाई और शाम को दीप प्रज्ज्वलित कर पर्व को उत्साह से मनाया।
अनु अग्रवाल, निवासी चौधरयाना
शाम को हम सभी ने दीप प्रज्ज्वलित किए और महाराजा अग्रसेन के समाज के हित में किए गये कार्यों को शत - शत नमन किया।
मनीषा अग्रवाल, निवासी चंद्र विहार कालोनी
महाराजा अग्रसेन हम सभी के लिए प्रेरणा हैं। आज के सभी युवाओं को उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए। यह मार्ग प्रगति का है।
बबीता गर्ग, निवासी सदर बाजार
कोविड - 19 से बचाव के कारण इस बार सभी ने अपने - अपने घर में महाराजा अग्रसेन की जयंती मनायी है। श्रद्धा व उत्साह में कोई कमी नहीं रही।
कल्पना अग्रवाल, निवासी ओम शांति नगर
अग्रवाल समाज के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। नवरात्र एवं महाराज अग्रसेन की जयंती का हमेशा इंतजार रहता है।
अलका अग्रवाल, निवासी जेडीए कालोनी
हमारा समाज हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। इस बार कोविड - 19 के कारण ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता हो रही है।
डॉली अग्रवाल, निवासी मानिक चौक
कोविड - 19 के कारण भले ही इस बार शोभायात्राएं नहीं निकली हों, लेकिन महाराजा अग्रसेन की जयंती हम सभी ने घर में पूरे उत्साह व भक्ति से मनायी है।
सारिका अग्रवाल, निवासी ओम शांति नगर
महाराजा अग्रसेन हम सभी को प्रगति और सत्य का मार्ग दिखाते हैं। आज विश्व में शांति के लिए उनके बताये मार्ग पर चलना आवश्यक है।
श्याम अग्रवाल. निवासी शहर
हम सभी ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर शाम को दीप प्रज्ज्वलित किए और एक दूसरे को बधाइयां दीं। इस पर्व का हमेशा इंतजार रहता है।
मनोज अग्रवाल, निवासी सिविल लाइंस
जयंती पर हम सभी ने सुंदरकांड का पाठ किया और भजन कार्यक्रम में शामिल हुए। महाराजा अग्रसेन ने सामाजिक एकता का संदेश दिया है।
मनीष अग्रवाल, सीपरी