फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   agitaion on arrest of lady

महिला को हिरासत में लेने पर हंगामा, ललितपुर पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना

Fri, 16 Aug 2019 10:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
agitaion on arrest of lady
महिला को हिरासत में लेने पर हंगामा, ललितपुर पुलिस को करना पड़ा विरोध का सामना
विज्ञापन

झांसी। ललितपुर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कोतवाली के कुरैैश नगर पहुंची ललितपुर पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। पूछताछ के लिए एक महिला को हिरासत में लेेने पर लोग भड़क गए और हंगामा कर दिया। सूचना पाकर अधिकारियों समेत कोतवाली व नवाबाद पुलिस ने पहुंचकर लोगों को पूरे प्रकरण की जानकारी देकर समझाया। इसके बाद पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की।

13 अगस्त को ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला चौबयाना निवासी योगेंद्र सिंह परमार (28) की हत्या कर दी गई थी। उसका शव कसाई मंडी में मिला था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी को दबोचने के लिए बृहस्पतिवार को ललितपुर की कोतवाली व स्वॉट टीम महिला को हिरासत मेें लेने झांसी कोतवाली क्षेत्र के कुरैश नगर पहुंची। वहां सादा लिबास में पुलिस कर्मियों ने एक महिला को हिरासत में ले लिया। यह देख लोगों ने हंगामा कर दिया। कुछ ही देर में इलाके के लोग एकत्रित हो गए। मामले की खबर पाकर सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार के साथ कोतवाली व नवाबाद पुलिस कुरैश नगर पहुंची। लोगों को समझाकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस महिला को हिरासत में लेकर महिला थाना पहुंची। यहां पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया। बताया गया कि ललितपुर पुलिस सादा लिबास में आई थी, जिससे लोग समझ नहीं पाए और हंगामा कर दिया। वहीं, ललितपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed