फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   again lpg cylinder price high, 50 rupee growth

15 दिन में फिर बढ़े सिलिंडर के दाम, 50 रुपये का इजाफा

Wed, 16 Dec 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
again lpg cylinder price high, 50 rupee growth
again lpg cylinder price high, 50 rupee growth
झांसी। गैस कंपनियों ने गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को एक बार फिर से झटका दिया है। 15 दिन में सिलिंडर के दामों में फिर से इजाफा किया गया है। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत अब 728.50 रुपये हो गई है। इसके चलते गैस उपभोक्ताओं की जेब ज्यादा ढीली होगी।
विज्ञापन

दरअसल, अब तक गैस कंपनियां हर महीने की शुरुआत में गैस सिलिंडर की नई कीमतें जारी करती थीं। लॉकडाउन के बाद से सितंबर से नवंबर तक गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इसके बाद दो दिसंबर को गैस कंपनियों ने सिलिंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद 14.5 किलो वाला घरेलू गैस सिलिंडर 678.64 रुपये का बिक रहा था। अब 15 दिन बाद अचानक से गैस कंपनियों ने सिलिंडर के दामों में 50 रुपये की फिर से बढ़ोतरी कर दी है। अब 14.5 किलो का घरेलू गैस सिलिंडर 728.50 रुपये का मिलेगा। इसके चलते लोगों की जेब ज्यादा ढीली होगी। वहीं, 19 किलो का गैस सिलिंडर 1415 रुपये और पांच किलो का गैस सिलिंडर 269.50 रुपये का मिलेगा। गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों ने गृहणियों की परेशानी बढ़ा दी है। इंडेन के सेल्स आफिसर हर्ष गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस खरीद के दामों में बढ़ोतरी के चलते कीमतों में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed