फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the dispute with the wife, the drunken husband had put hanged, five days after death

पत्नी से झगड़े के बाद शराबी पति ने लगा ली थी फांसी, पांच दिन बाद मौत

Fri, 04 Feb 2022 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
After the dispute with the wife, the drunken husband had put hanged, five days after death
झांसी। थाना प्रेमनगर के गरियागांव इलाके में पत्नी से विवाद के बाद गुस्साए पति ने फांसी लगा ली। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले पांच दिनों से अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गरियागांव निवासी अनिल कुमार (45) पुत्र बैद्यनाथ मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी कौशल्या समेत तीन लड़कियां एवं एक पुत्र है। पिछले करीब दस साल से वह अपनी ससुराल में परिवार के साथ रहता था। परिजनों का कहना है कि अनिल नशे का आदी था। रोजाना शराब अथवा बड़ी मात्रा में नींद की दवाइयां खाता था। 28 जनवरी को भी उसने नशा किया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका पत्नी के संग विवाद हो गया। विवाद के बाद अनिल खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगाने लगा। खिड़की से जब उसकी पत्नी कौशल्या ने देखा तब उसने शोर मचाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अनिल को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। परिवार के लोग उसे लेकर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। एक फरवरी को उसकी हालत में सुधार हो गया। उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया लेकिन, बुधवार रात अचानक उसकी हालत फिर से बिगड़ने लगी। आज सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed