फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After teekakaran speak old man i am safe

टीकाकरण के बाद बोले बुजुर्ग-अब सुरक्षित महसूस कर रहे

Fri, 05 Mar 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
After teekakaran speak old man i am safe
झांसी। जनपद के 16 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर हुए कोरोना टीकाकरण में बृहस्पतिवार को बुजुर्ग और 45 से 60 साल की उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टीकाकरण के बाद बुजुर्ग बोले कि अब सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सभी ने कहा कि दूसरी डोज का बेसब्री से इंतजार है। इसके बाद जल्द ही एंटीबॉडी बन जाएगी फिर कोरोना को लेकर भय खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज के अलावा बृहस्पतिवार को शहरी क्षेत्र के पांच केंद्रों सिद्धेश्वर नगर, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार, राजघाट, इमलीपुरा पर टीकाकरण शुरू हुआ। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। यहां स्थानीय लोग ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ लोग ऑनलाइन स्लॉट बुक करके भी टीकाकरण के लिए आए। जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने आईं 91 वर्षीय स्नेहलता ने बताया कि बीमारी से बचने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। अब वैक्सीन आ गई है तो इसे जरूर लगवाएं। ताकि, बीमारी से पूरी तरह बचा जा सके। सीपरी बाजार निवासी 89 साल की जमहूरत कुमार ने कहा कि टीका लगवाकर खुश हूं। भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई, जिन्होंने इतनी जल्दी और इतनी कारगर कोरोना की वैक्सीन बना दी। 82 वर्षीय महंत विष्णु दत्त स्वामी ने भी टीका लगवाकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान में बचाव का एकमात्र उपाए टीकाकरण है। वहीं, 76 वर्षीय श्रीराम गुप्ता ने कहा कि अब हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जल्द ही एंटीबॉडी बन जाएगी। वैक्सीन लगवाने के पहले तक असुरक्षा की भावना थी, जो दूर हो गई है। सिद्धेश्वर नगर पीएचसी में टीका लगवाने आए रिटायर इंजीनियर गौरीशंकर ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रामकुमारी ने टीका लगवाया है। उन्होंने पहले ऑनलाइन रजिस्टर करने के बारे में सोचा लेकिन जब तारीख तय हो गई तो उन्होंने केंद्र पर पहुंचकर ही टीकाकरण करा लिया। कहा कि जब सरकार सीनियर सिटीजन को टीका मुहैया करा रही है तो सभी को इसे लगवाना चाहिए।
विज्ञापन

बीपी, शुगर फिर भी लगवाई वैक्सीन
रेलवे ऑफिसर कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय गिरीश कंचन गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। साथ ही वह कोविड पॉजिटिव भी हो चुके हैं। कोविड के बाद से श्वांस संबंधी समस्या से भी जूझ रहे हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने टीका लगवाया। इससे पहले वह अपने 80 वर्ष से ऊपर के माता-पिता का भी टीकाकरण करा चुके हैं और सभी पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे करा सकते पंजीकरण
लाभार्थी घर बैठे ही आरोग्य सेतु एप या cowin.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकता है। एक मोबाइल नंबर से चार लोगों का ही पंजीकरण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed