फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After engagement, the girl committed suicide by hanging herself

Jhansi News: सगाई के बाद युवती ने फंदे पर लटककर दी जान

Fri, 04 Apr 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
After engagement, the girl committed suicide by hanging herself

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना इलाके में युवती ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। दो माह पहले ही उसकी सगाई हुई थी। युवती के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

रक्सा के ग्राम परासई निवासी लालाराम यादव की बेटी नंदिनी यादव (22) ने बीए करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके दो भतीजे एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए नंदिनी रॉयल सिटी के पास किराये का कमरा लेकर रहती थी। भतीजों के स्कूल की छुट्टी होने पर वह कुछ दिन से गांव में रह रही थी। चचेरे भाई राजेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर घर के सभी सदस्य खेत पर कटाई करने गए थे। नंदनी और बच्चे घर पर थे। तभी नंदिनी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बच्चों ने देखा तो वे चीखने-चिल्लाने लगे। परिजन आनन-फानन नंदिनी को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई ने बताया कि एक माह पहले बहन नंदिनी की सगाई और फलदान हुआ था। जल्द शादी की तारीख तय होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही उसने जान दे दी। घर में सबकुछ ठीक था। नंदिनी ने भी कभी कोई परेशानी नहीं बताई। उसके आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। रक्सा थानाध्यक्ष परमेंदर सिंह ने बताया कि युवती के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बता दें कि नंदनी से बड़े भाई नरेंद्र और बड़ी बहन वंदना की शादी हाे चुकी है। पिता का दूध बांटने का काम करते हैं। उसकी मौत के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। मां रामकुमारी बेटी को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed