फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After being beaten up by his wife's lover, a young man committed suicide at his in-laws' house, recording a video recounting his ordeal.

Jhansi News: पत्नी के प्रेमी ने कर दी पिटाई तो ससुराल में युवक ने दी जान, वीडियो बनाकर सुनाई आपबीती

Mon, 03 Nov 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
After being beaten up by his wife's lover, a young man committed suicide at his in-laws' house, recording a video recounting his ordeal.

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पत्नी के प्रेमी के हाथों पिटे युवक ने जहर निगलकर जान दे दी। इससे पहले युवक ने वीडियो भी बनाया, इसमें आपबीती सुनाते हुए पत्नी से कहा कि मुझको जैसा धोखा दिया, वैसा किसी को मत देना। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। थाना लहचूरा के इमलौटा गांव निवासी डालचंद (35) ने दस साल पहले मऊरानीपुर के घाट कोटरा गांव की युवती से शादी की थी। परिवार में पत्नी समेत आठ साल का बेटा एवं सात साल की बेटी है। डालचंद हरियाणा में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसके परिजनों का कहना है कि वहां पत्नी की एक युवक से दोस्ती हो गई। डालचंद ने यह बात अपने भाई चंद्रभान को बताई। उनका कहना है कि इसका विरोध करने पर पत्नी के प्रेमी ने कुछ दिन पहले डालचंद को बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया था। इससे डालचंद बेहद दुखी हो गया। काम छोड़कर गांव लौट आया। पत्नी मायके जाकर रहने लगी। बच्चों के प्रेम में डालचंद पत्नी से समझौता करने को राजी था। 29 अक्तूबर को वह अपनी ससुराल गया। वहां 31 अक्टूबर को उसने जहर निगल लिया। अचेत हाल में घर के बाहर पड़ा था। पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी ससुराल के लोग डालचंद को गलत ठहराते हुए उसके रोजाना शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने का आरोप लगाया। मऊरानीपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी का कहना है कि अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed