{"_id":"62aa1c2d60a3603c1a797484","slug":"after-a-wife-the-young-man-hanged-jhansi-news-jhs2228906133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में पत्नी से हुई कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।
बरुआसागर के ग्राम बरेठी निवासी बलवीर यादव के पुत्र रमाकांत यादव (26) की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। मंगलवार की दोपहर पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। गुस्से में रमाकांत रात में घर के बाहर ही सोया। सुबह गांव के लोगों को उसका शव घर के पास एक खेत में नीम के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला।
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बरुआसागर थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुई आपसी कहासुनी के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।