फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a quarrel with her husband at her parents' house, the wife hanged herself at her in-laws' house

Jhansi News: मायके में पति से विवाद के बाद ससुराल में फंदे पर झूली पत्नी

Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with her husband at her parents' house, the wife hanged herself at her in-laws' house
मृतका संध्या की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरसराय। मायके में बहन की शादी में पति से हुए विवाद के बाद विवाहिता ने ससुराल में गले में फंदा कसकर जान दे दी। हालांकि, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि, पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
गुरसराय थाना इलाके के ग्राम आलमपुर निवासी रामनरेश की शादी 12 साल पहले ग्राम पिरोना निवासी संध्या देवी के साथ हुई थी। सोमवार को संध्या की बहन की शादी में शामिल होने के लिए संध्या व उसका पति रामनरेश पिरोना गए हुए थे। इस दौरान रामनेश का ससुराल में टीका करने को लेकर ससुराली जनों से मन मुटाव हो गया। इसके बाद वह शादी समारोह से सोमवार-मंगलवार की मध्य रात पत्नी को लेकर अपने घर आलमपुर आ गया। मंगलवार की शाम तकरीबन छह बजे संध्या ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। जबकि, पति रामनरेश ने मृतका के परिजनों को सूचना दी कि संध्या को सांप ने काट लिया है। इसके बाद वह वहां से चला गया। सूचना पर संध्या के मायके के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय पहुंच गए। वहां उन्हें संध्या के फांसी लगाने की जानकारी हुई। उन्होंने संध्या की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं, गुरसराय थाना अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, जांच की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से लिखित शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed