फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After 20 years not increse thana but aabadi increase

20 साल में आबादी और अपराध तो बढ़ते गए, नया थाना एक नहीं खुला

Sat, 06 Feb 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
After 20 years not increse thana but aabadi increase
झांसी। जिले की आबादी साल दर साल बढ़ती गई। बीस साल से अधिक का समय बीतने के बाद जिले में एक भी नया थाना नहीं खुला है। इस बीच आबादी काफी बढ़ गई। साथ ही, अपराध भी बढ़ते गए। आबादी की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। जिले से भेजा गया नए थानाें का प्रस्ताव आज भी लटका हुआ है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले की आबादी 22 लाख से अधिक है। इस आबादी की सुरक्षा के लिए फिलहाल 27 थाने (महिला थाना मिलाकर) हैं। पिछली 20 वर्षों से जिले में थानों की यही संख्या है। तब से अब तक जिले की जनसंख्या और अपराध में काफी इजाफा हो चुका है। एक-एक थाने का काफी लंबा चौड़ा दायरा होने के कारण अकसर पुलिस घटनास्थल पर घंटों बाद ही पहुंच पाती है।
विज्ञापन

फरियादियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकारियों ने नए थाने खोले जाने के लिए पत्राचार भी किया, लेकिन प्रस्ताव अटका हुआ है। आबादी लगातार बढ़ने के चलते सुरक्षा के सवाल भी लगातार खड़े हो रहे हैं। थाना कोतवाली के निर्धारण को लेकर जो मानक रखा गया है। उसमें ग्रामीण क्षेत्र में 50 हजार आबादी के बीच एक थाना और शहर क्षेत्र में 75 हजार आबादी के बीच एक थाना बनाने का मानक तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर
जिले की आबादी : 22 लाख 42 हजार
नगर पालिका परिषद : पांच
नगर पंचायतें : सात
तहसील : 5
ब्लॉक : 8
थाने : 27
आबादी
साल 2001 : 17 लाख 44 हजार
साल 2011 : 19 लाख 98 हजार
साल 2020: 22 लाख से अधिक
पांच साल में अपराध
2015 : 1109
2016 : 1228
2017 : 1291
2018 : 1401
2019 : 1446
झांसी से भेजा गया छह थानों का प्रस्ताव
झांसी परिक्षेत्र से छह थानों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। झांसी नगर में तीन नए थाने बनेंगे। नगर की शहर कोतवाली क्षेत्र सबसे बड़ा क्षेत्र माना जाता है। यहां कोतवाली क्षेत्र में छह चौकियां हैं, जिसमें नई बस्ती पुलिस चौकी, उन्नाव गेट बाहर, बड़ागांव गेट बाहर, मिनर्वा चौकी, ओरछा गेट बाहर व खंडेराव गेट चौकी शामिल है। रानीपुर पुलिस चौकी को थाना बनाया जाना है। झांसी के अलावा ललितपुर व उरई में भी एक-एक नए थाने बनेंगे। अभी ललितपुर में 18 और उरई में 19 थाने हैं।

महानगर की छह चौकियों को थाने में तब्दील करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। इसके अलावा ललितपुर व जालौन में भी एक-एक नए थाने खोलने का प्रस्ताव है। स्वीकृति मिलते ही पुलिस विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। सुभाष सिंह बघेल, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed