फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Advocates are pillars of the justice system: District Judge

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के स्तंभ : जिला जज

Sun, 28 Sep 2025 06:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
Advocates are pillars of the justice system: District Judge
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। जिला न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपने पेशे में सेवाभाव रखते हुए सदैव ईमानदारी से वकालत कर राष्ट्रहित में तत्पर रहना चाहिए। अधिवक्ता केवल मुकदमों की पैरवी करने वाले नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था के स्तंभ हैं। उनकी सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण से ही समाज में कानून का सम्मान बढ़ता है। इस अवसर पर पूर्व महाधिवक्ता एवं परिषद के महामंत्री समेत शासकीय अधिवक्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा नैना पटेल, प्रज्ञा ठाकुर एवं अन्य ने सरस्वती वंदना के साथ की। पूर्व महाधिवक्ता व परिषद के महामंत्री अश्विनी त्रिपाठी ने कहा कि जब संविधान और कानून की सार्वभौमिकता पर आघात होता है तब अधिवक्ताओं को शांतिपूर्ण, लेकिन दृढ़ और कानूनी तरीके से उन तत्वों को कड़ा जवाब देना होगा। अधिवक्ता का पेशा सत्य, नैतिकता और धैर्य से जुड़ा है। इन्हीं गुणों से राष्ट्र की रक्षा की जा सकती है। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश दुबे, एडीजीसी राकेश तिवारी, संजीव लिटौरिया, महेंद्र सविता, रामनारायण पाठक, मनीष तिवारी, परिषद के अध्यक्ष हरीकृष्ण शुक्ला, संतोष गोयल, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी अशोक चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed