फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ADR Center will be in court complex

कचहरी परिसर में बनेगा एडीआर सेंटर

Sun, 03 Jan 2016 01:11 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
ADR Center will be in court complex
झांसी। शनिवार को कचहरी परिसर में एडीआर सेंटर का भूमि पूजन व शिलान्यास उच्च न्यायालय इलाहाबाद के वरिष्ठ न्यायाधीश व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति राकेश तिवारी ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राहुल सिंह प्रथम ने बताया कि उक्त भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यालय, स्थायी लोक अदालत व मध्यस्थता केंद्र संचालित किया जाएगा। इससे आम जनमानस को सुविधा होगी।
विज्ञापन


इस मौके पर जनपद न्यायाधीश रमेश तिवारी, जिलाधिकारी अनुराग यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे, अपर जिला जज कुलदीप कुमार, विशेष न्यायाधीश डा. ए के विश्वेस, विनोद कुमार सिंह व सतीश कुमार, अपर जिला जज शकील अहमद खान, उमेश कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय चंद्रभानु सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिला जज महेंद्र सिंह, दिग्विजय नाथ, सुरेश चंद्र, वी के बरनवाल, पुष्कर उपाध्याय, लघुवाद न्यायाधीश केशव गोयल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आलोक द्विवेदी, सिविल जज सीनियर डिवीजन राहुल सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुशील कुमार खरवार आदि न्यायिक अधिकारी समेत अधिवक्ता, कार्यदायी संस्था पैकफेड के परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार पांडेय, सहायक अभियंता बी एस यादव आदि मौजूद रहे।

वहीं, जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में जजी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ न्यायमूर्ति राकेश तिवारी ने किया। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा ने की। इस मौके पर बलवान सिंह यादव, राजीव निगम, छोटेलाल वर्मा, धर्मेंद्र अग्रवाल, अशोक पटैरिया, अनुज श्रीवास्तव, सुबोध लिखधारी, शिरोमणि जैन, रवींद्र कुमार पाठक, नरेंद्र कुमार खरे, हर्षदा उदय आदि उपस्थित रहीं। संचालन महामंत्री प्रणय श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed