{"_id":"682e2b3726707df2720b0c17","slug":"administration-removed-illegal-encroachment-from-chak-road-jhansi-news-c-167-1-sjhs1005-102813-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रशासन ने हटाया चक रोड से अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रशासन ने हटाया चक रोड से अवैध कब्जा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। दबंगों द्वारा ग्राम बिठरी चकरोड पर कब्जा कर लिया गया था, जिसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों ने की थी। बुधवार को एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर जाकर कब्जा हटवाया। इसके बाद ग्राम पंचायत की ओर से सेक्टर पर मिटटी का कार्य शुरू करा दिया गया ।
क्षेत्र के बलबीर सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी को शिकायती पत्र दिया था, जिसमें बताया था कि सेक्टर क्रमांक 731 पर दबंग कब्जा किए हैं। इसकी पूर्व में नाप हो चुकी है, इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाया जा रहा है। कब्जे की वजह से किसानों को खेतों तक आने-जाने में परेशानी हो रही है। उनका कहना था कि अभी खेत खाली हैं। अगर कब्जा नहीं हटाया गया तो बारिश के दिनों में खेत पर आने-जाने में दिक्कत होगी। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने नायब तहसीलदार सुनील तिवारी व प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा। अधिकारियों द्वारा नाप के बाद सेक्टर पर चूना डलवा दिया। इसके बाद ग्राम पंचायत की ओर से मिट्टी का कार्य शुरू कर दिया गया है।