फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Adarsh's Simcord revealed the secret of illicit relationship with sister-in-law

आदर्श के सिमकॉर्ड ने खोला भाभी से अवैध रिश्तों का राज

Fri, 07 Jan 2022 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Adarsh's Simcord revealed the secret of illicit relationship with sister-in-law
झांसी। चर्चित लोकेंद्र हत्याकांड के खुलासे में उसकी पत्नी रामकुमारी के मोबाइल फोन में पड़े सिमकार्ड ने अहम भूमिका निभाई। खुलासा करने वाली टीम में शामिल पुलिस अफसरों के मुताबिक इसी के जरिए सबसे पहले दोनों पर शक हुआ। जांच-पड़ताल में दोनों के रिश्ते उजागर हो गए लेकिन, रिश्तों के लिहाज से संवेदनशील मामला होने के चलते पुलिस फूंक-फूंककर कदम रख रही थी।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों का कहना है कि लोकेंद्र पटेल के पिता करन तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। करन गांव के पास की एक देसी शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करते हैं। मझले भाई हेतराम का पुत्र आरोपी आदर्श है, जबकि सबसे छोटे भाई कांशीराम की कोई संतान नहीं है। तीनों भाइयों में खेत का बंटवारा हो गया लेकिन, तीनों के परिवार गांव में एक साथ रहते हैं। सभी भाई करन का कहना मानते हैं। करन के दो पुत्रों में लोकेंद्र गांव में रहता था जबकि छोटा लेखपाल झांसी में रहता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक परिवार का होने के नाते आदर्श हमेशा लोकेंद्र के घर आता-जाता था। इसी दौरान रामकुमारी और आदर्श के बीच संबंध बन गए। आदर्श दो सिम इस्तेमाल करता था। उसने बात करने के लिए एक फोन और अपना एक सिम रामकुमारी को दे दिया। इसी नंबर पर आदर्श और रामकुमारी घंटों बात करते थे। हत्या के बाद यह नंबर बंद हो गया। पुलिस ने जब परिवार के लोेगों की सीडीआर निकाली तब रामकुमार और आदर्श के मोबाइल में एक ही सिम नंबर सामने आया। यह सिम रामकुमारी इस्तेमाल कर रही थी। आदर्श के नंबर से इस पर घंटों बात होने की बात सामने आई। इस लीड पर जब पुलिस ने अपने अंदाज में पूछताछ शुरू की तो यह बात सामने आई कि लोकेंद्र को भी रामकुमारी और आदर्श के संबंध का पता चल गया था। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ। यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने आदर्श को पूछताछ के लिए उठा लिया लेकिन, परिवार के लोगों ने मिलकर विरोध शुरू कर दिया। बीमारी का बहाना बनाकर आदर्श पूछताछ से बचता रहा। रामकुमारी भी बेहोश हो जाने का नाटक करते हुए बात करने से बच रही थी। कुछ समय तक पुलिस शांत रही। आखिरकार पुलिस ने जब आदर्श और रामकुमारी को आमने-सामने किया तब दोनों पुलिस के सामने टूट गए और अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने के बाहर आत्महाह की कोशिश के आरोप में परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गुरसराय। लोकेंद्र के परिजनों पर चार जनवरी को थाना टोड़ी फतेहपुर में पहुंचकर आत्मदाह करने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने करन सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353 समेत अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करन सिंह रात करीब साढ़े आठ बजे अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचा। यहां इन लोगों ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। काफी देर तक पुलिस अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ ही इन लोगों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने करन सिंह के अलावा लेखपाल पुत्र करन, छाया पुत्री करन, करन की पत्नी, रामहेत पुत्र अमर, रामहेत की पत्नी समेत आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed