फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Action will be taken against the agency which does not give the correct bill to the consumers: M Devraj

उपभोक्ताओं को सही बिल नहीं देने वाली एजेंसी पर होगी कार्रवाई : एम देवराज

Mon, 30 May 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the agency which does not give the correct bill to the consumers: M Devraj
झांसी। प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम देवराज ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बिजली विभाग के सभी अधिकारियों के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। इस दौरान कहा कि उपभोक्ताओं को रीडिंग आधारित ही बिल एजेंसियां दें। गलत बिल देने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि विभिन्न स्तरों पर जो भी एजेंसियों से अनुबंध हुआ है, उसी के आधार पर लक्ष्यों को हासिल करना होगा। जिसमें राजस्व वसूली, लाइन लॉस कम करना, नेवर पेड उपभोक्ता की तलाश करके उससे बकाया बिल की धनराशि वसूलना तथा सही रीडिंग आधारित बिल निकालना और शत प्रतिशत उपभोक्ताओं तक पहुंचाना शामिल है। कहा कि जो अधिकारी इन बिंदुओं पर काम नहीं करेगा उनका उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा। साथ ही निर्देश दिए हैं कि जो भी एजेंसियां यह काम नहीं कर पाएंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बड़े बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे जाएं और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान अधीक्षण अभियंता राजकुमार, अधिशासी अभियंता डी यादवेंदु, अनुभव कुमार, रविंद्र बाबू , शैलेंद्र कटियार आदि अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed