फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ACs of nine trains failed...passengers have to bear the heat

Jhansi News: नौ ट्रेनों के एसी फेल...यात्री गर्मी रहे झेल

Mon, 17 Jun 2024 04:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 17 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
ACs of nine trains failed...passengers have to bear the heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। भीषण गर्मी में एसी कोच में राहत का सफर करने की यात्रियों की उम्मीद रविवार को टूट गई। ट्रेनों के एसी आराम देने की जगह मुसाफिरों को गर्मी से बेहाल करते रहे। 24 घंटे में झांसी रेल मंडल से होकर आने जाने वालीं नौ ट्रेनों के एसी फेल हुए। यात्रियों ने एसी ठीक करने की खूब शिकायतें कीं लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिल सकी।

लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने सड़क से लेकर बस और ट्रेन सभी जगह लोगों को परेशान कर दिया है। रेलवे ने गर्मी में आरामदायक सफर के लिए ट्रेनों में एसी कोच लगाए, लेकिन वह भी दगा दे रहे हैं। 24 घंटे में झांसी रेल मंडल से गुजरने वाली लखनऊ एक्सप्रेस के बी-1 कोच, गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल के बी-3 कोच, लखनऊ एक्सप्रेस के सी-1 कोच, प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के सी-2 कोच, झांसी-कोलकता एक्सप्रेस के बी-1 कोच, गीता जयंती एक्सप्रेस के बी-3 कोच, ग्वालियर-बरौनी मेल के बी-3 कोच और पुणे समर स्पेशल एक्सप्रेस के बी-4 कोच का एसी फेल रहा। जिसके चलते यात्रियों को एक से चार घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, ट्रेन में मौजूद तकनीकी स्टाफ ने कई ट्रेनों के एसी को ठीक किया तो कुछ ट्रेनों के एसी झांसी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद ही ठीक किए जा सके।
विज्ञापन

--
वर्जन
गर्मी के चलते ट्रेनों के एसी कम कूलिंग कर रहे थे। लेकिन, ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने उन्हें कुछ समय बाद ठीक कर दिया। यात्रियों की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed