Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vaccination will prevent pneumonia from becoming life-threatening.

Jhansi News: टीकाकरण से निमोनिया नहीं होगा जानलेवा

Thu, 12 Nov 2026 02:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 12 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will prevent pneumonia from becoming life-threatening.
झांसी। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों, हृदय, किडनी, सीओपीडी और अस्थमा रोगियों में यह जोखिम अधिक होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, निमोनिया को जानलेवा होने से रोकने के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि निमोनिया बच्चों को सर्दी में होने वाली बीमारी है। जन्म के समय पेट में गंदा पानी जाने, कम वजन या समय पूर्व जन्म लेने वाले बच्चों में इसका जोखिम ज्यादा होता है। बच्चों में तेज सांस चलना, छाती में गड्ढा दिखना ऑक्सीजन की कमी के लक्षण हैं। एक साल से कम उम्र के ज्यादातर बच्चों में निमोनिया वायरल से होता है। समय पर उपचार न मिलने पर जान भी जा सकती है। सरकार बच्चों को निशुल्क टीकाकरण कराती है। पहला टीका छह सप्ताह, दूसरा नौ सप्ताह और तीसरा नौ माह में लगता है। यह टीकाकरण निमोनिया को जानलेवा बनने से रोकता है।
विज्ञापन



निमोनिया के लक्षण और घातक वर्ग

चेस्ट एंड रेस्पिरेटरी विभागाध्यक्ष डॉ. मधुर्मय शास्त्री ने बताया कि निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है। इसमें फेफड़ों की वायु थैलियों में सूजन आती है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। तेज बुखार, खांसी, बलगम, सांस फूलना और सीने में दर्द इसके सामान्य लक्षण हैं। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे, 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग, हृदय, मधुमेह, किडनी, सीओपीडी और अस्थमा रोगी इसके लिए अधिक घातक वर्ग में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बचाव के उपाय और जागरुकता
डॉ. शास्त्री ने विश्व निमोनिया दिवस का उद्देश्य लोगों को इसकी गंभीरता के प्रति जागरूक करना बताया। उन्होंने कहा कि समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा हो सकता है। निमोनिया से बचाव के लिए बच्चों और पात्र वयस्कों का टीकाकरण कराना चाहिए। खांसते-छींकते समय मुंह व नाक ढकना और घर में धुआं व वायु प्रदूषण से बचना भी जरूरी है। खांसी, बुखार या सांस फूलने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed