फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused who carried out fatal attack on Minister of State's grandson arrested in police encounter

Jhansi: राज्यमंत्री के नाती पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Wed, 08 Nov 2023 07:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Wed, 08 Nov 2023 07:00 PM IST
सार

झांसी में पुलिस और राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के नाती पर हमला करने वाले आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Accused who carried out fatal attack on Minister of State's grandson arrested in police encounter
घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के नाती प्रवीण कोरी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी भरत यादव के साथ बुधवार दोपहर पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर स्वॉट टीम अशोक सनफ्रान के सामने अंजनी माता मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। करीब 3:45 बजे उधर से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। रुकने के बजाए दोनों भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बाइक सवार युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली भरत यादव निवासी इतवारी गंज के पांव में लग गई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गोली लगने से दोनों मोटर साइकिल से गिर गए। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने लाई। दूसरे युवक ने अपना नाम शिवा उर्फ शिवम अहिरवार निवासी मेरी बताया। उनके पास से दो तमंचा समेत जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। घायल भरत को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। भरत यादव ने ही चार नवंबर को प्रवीण के ऊपर तमंचे से जानलेवा हमला किया था और इसके बाद वह फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed