फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   accountants of kasturba vidyalay to be transfered

जिले में कस्तूरबा स्कूलों के लेखाकारों का होगा तबादला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
accountants of kasturba vidyalay to be transfered
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शासन द्वारा कई परिवर्तन किए जा रहे है। इसी क्रम में नए निर्देशों के अंतर्गत एक ही विद्यालय में दस साल से डटे लेखाकारों का तबादला एवं हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं अंग्रेजी के विषयों पर ऐसे शिक्षक तैनात होंगे, जिनके स्नातक में संबंधित विषय रहा हो अथवा संबंधित विषय के साथ स्नातक किया हो। यह पूर्णकालिक होंगे। अब गृह विज्ञान, कला, क्राफ्ट, संगीत, शारीरिक शिक्षा जैसे विषयों के टीचर पार्ट टाइम होंगे। अभी तक यह फुलटाइम कार्यरत है। इन शिक्षकों के पद स्थापन एवं नवीनीकरण के लिए शासन ने प्रशासन स्तर पर कमेटी बनाई है। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक आरोग्य तिवारी के अनुसार एक दशक से अधिक सालों से डटे लेखाकारों का ब्लाक स्तर पर तबादला होगा। सभी शिक्षक - शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को जुलाई का मानदेय अब प्रेरणा पोर्टल में उपस्थिति दर्ज के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed