फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi ITBP jawan died in a road accident the condition of another jawan is critical

Jhansi: सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत, दूसरे जवान की हालत नाजुक, घर में पसरा मातम

Sun, 06 Nov 2022 12:18 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2022 12:18 AM IST
सार

गंभीर हालत में दोनों जवानों को मेडिकल कॉलेज झांसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
Jhansi ITBP jawan died in a road accident the condition of another jawan is critical
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

झांसी में सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत हो गई, जबकि साथी जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आईटीबीपी के डीआईजी सुरिंदर खत्री व अन्य अफसरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ग्राम ढमनापुर निवासी सतेंद्र सिंह राजावत (38) आईटीबीपी में जवान थे। उनकी पोस्टिंग शिवपुरी के करैरा में थी। शुक्रवार शाम वह साथी जवान धर्मेंद्र के साथ बाइक से बाजार गए थे। लौटते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में दोनों लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों जवानों को मेडिकल कॉलेज झांसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

 

सेना से जुड़ा है परिवार 
सतेंद्र सिंह राजावत के पिता जवाहर सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। जबकि, उनका एक भाई राजेंद्र आर्मी व दूसरा भाई अनिल सीआरपीएफ में है। सतेंद्र के परिवार में पत्नी अंजना के अलावा बेटा शिवप्रताप (18) व बेटी दीक्षा (13) हैं। हादसे के बाद गांव का माहौल गमगीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed