फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accident father and son dead

Jhansi News: सड़क दुर्घटना में पिता और 10 साल के बेटे की मौत

Sun, 29 Jan 2023 11:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accident father and son dead
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में पिता और 10 साल के बेटे की मौत हो गई। सभी जालौन में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। हाईवे पर कार में बस की टक्कर लगने से हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा निवासी ट्रांसपोर्टर राजेश कुशवाहा उर्फ राजू (40) की जालौन जिले के ग्राम लोना में ससुराल है। उनके साले कमलेश ने गांव में भागवत कथा का आयोजन किया था, जिसकी समाप्ति पर 27 जनवरी को भंडारा आयोजित किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए राजेश अपनी पत्नी डिंपल (38) और बेटे नैवेद्य उर्फ लव (10) के साथ कार से गए थे।
विज्ञापन

आयोजन में शामिल होने के बाद वे सभी शनिवार की शाम वापस कोटा के लिए जा रहे थे। झांसी तक आने के लिए उनके दोस्त जितेंद्र की बेटी श्रुति (16) भी कार में सवार हो गई थी। खिल्ली गांव के पास सड़क की मरम्मत चल रही थी, जिससे आने-जाने वाले वाहन सड़क के एक ही ओर से ही निकाले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दरम्यान विपरीत दिशा से आ रही एक बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में चारों लोग घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां राजेश को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, रविवार को बेटे नैवेद्य उर्फ लव ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, मृतक राजेश कुशवाहा के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मंथन कक्षा आठवीं में पढ़ता है। उसकी परीक्षाएं चल रहीं थीं, इस कारण से राजेश उसे अपने साथ लेकर नहीं आए थे। वह कोटा में अपने चाचा के घर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed