फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ABVP: Sachin becomes President, Prashant becomes Secretary.

एबीवीपी : सचिन अध्यक्ष व प्रशांत मंत्री बने

Tue, 06 Oct 2026 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
ABVP: Sachin becomes President, Prashant becomes Secretary.
रानीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक हुई, जिसमें नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष सचिन, नगर मंत्री प्रशांत पटेल व नगर सह मंत्री जयहिंद कुशवाहा को बनाया गया। इस दौरान विभाग संयोजक अभिषेक श्रीवास ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाने वाला संगठन नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रबोध, सामाजिकता जिम्मेदारी और सकारात्मक परिवर्तन की भावना विकसित करने का मंच है। नगर इकाई के गठन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी व तहसील प्रमुख महेंद्र की उपस्थिति में हुई। वहीं, तहसील संयोजक कार्तिक शर्मा ने कहा कि आने वाला समय देश के युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर संयोजक ध्रुव आर्य, आनंद कुमार, पारस, जय आर्य, मनीष कुशवाहा, करन कुशवाहा, महेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed