फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aadhishasi abhiyanta and parshad between fighting, video virul

पार्षद और अधिशासी अभियंता में तकरार का वीडियो वायरल

Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Aadhishasi abhiyanta and parshad between fighting, video virul
झांसी। नगर निगम के महापौर कक्ष में सोमवार को भाजपा के पार्षद और अधिशासी अभियंता में तकरार हो गई। एक पार्क का निर्माण कार्य रुकवाने पर भाजपा पार्षद ने सत्ता का रौब झाड़ते हुए अधिशासी अभियंता पर आक्रोश व्यक्त किया। जिस पर अधिशासी अभियंता भी आग बबूला हो गए। दोनों के बीच बहस बढ़ती देख महापौर और एक विपक्षी पार्षद ने दोनों को शांत कराया। जबकि सत्ताधारी पार्टी के पार्षदों ने अधिकारी को दबाव में लेने का प्रयास किया।
विज्ञापन

महानगर के केकेपुरी में चल रहे पार्क के निर्माण कार्य को पिछले दिनों अधिशासी अभियंता अमित शर्मा ने रुकवा दिया था। बताया जाता है कि कोर्ट के आदेश के चलते पार्क का निर्माण कार्य रोका गया। इसे लेकर पार्षद विद्याप्रकाश दुबे ने आपत्ति जताई। सोमवार को वे महापौर रामतीर्थ सिंघल के पास शिकायत करने पहुंचे। जिस पर महापौर ने अधिशासी अभियंता को भी बुला लिया। वार्ता के दौरान भाजपा पार्षद ने अधिशासी अभियंता पर तमाम आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। जिस पर
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने भी जवाब दिया। इसे लेकर कक्ष में हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में महापौर ने दोनों को समझाते हुए शांत कराया। पूरे वाकये को लेकर भाजपा पार्षद ने अधिकारी को ठीक से बात करने की नसीहत दे डाली। इधर, मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे नगर निगम में चर्चा का आलम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद से करा दिया भूमिपूजन
वार्ड नंबर दो की भाजपा पार्षद जामवती ने सोमवार को नगर निगम पहुंचकर महापौर से शिकायत की। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में निर्माण कार्य का शुभारंभ ठेकेदार और अवर अभियंता ने मनोनीत पार्षद से करा दिया। इस पर पार्षद ने आपत्ति जताई और काम रुकवा दिया। रविवार को फिर से पार्षद ने भूमि पूजन किया, तब निर्माण शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed